कॉलर पकड़कर ASP के केबिन तक प्रेमी को घसीट लाई युवती, अफसरों में मच गया हड़कंप!

Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 14:06 IST
Share
ujjain girl drags boyfriend police station-2026-02-05-13-57-26
ujjain girl drags boyfriend police station-2026-02-05-13-57-26

उज्जैन में एक लड़की अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई। लड़की ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार शाम (4 फरवरी) को एक लड़की अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए सीधे एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई।

यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लड़की ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शादी का वादा किया था, कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर रहा है।

कंट्रोल रूम में हुआ हंगामा

इस मामले के बाद कंट्रोल रूम में काफी हंगामा मच गया। युवती चीख-चीखकर अपनी परेशानियां बता रही थी। उसने कहा कि वह और युवक पांच साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार वालों को भी इसका पता था। आरोप है कि अब युवक उसे दूसरी लड़की की वजह से धोखा दे रहा है।

d2b40de6-9f6
d2b40de6-9f6

पहले भी हुआ था विवाद

महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि तीन दिन पहले युवती और युवक थाने आए थे। युवती ने युवक संजय शर्मा पर आरोप लगाया था कि उनके बीच प्रेम संबंध हैं, लेकिन युवक शादी नहीं कर रहा है।

उस समय थाने में दोनों की बातचीत कराई गई थी। फिर बाद में दोनों ने लिखित में सहमति दी थी कि वे आपसी रजामंदी से जल्दी शादी करेंगे। इसके बाद मामला शांत कर दिया गया था।

ea78a1fd-373
ea78a1fd-373

जान से मारने की धमकी दी गई

युवती ने यह भी बताया कि युवक का भाई वकील है। जब उसने प्रेमी के धोखा देने का विरोध किया, तो युवक के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर एएसपी ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 83 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। दोनों पक्षों के पहले दिए गए बयान, थाने में हुआ समझौता और बाकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

DTO अफसर के घर 5 करोड़ की चोरी, भतीजी निकली मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड संग मिलकर की अय्याशी

एमपी न्यूज: दिव्यांग कोटे से MBBS सीट पाने युवक ने काट लिया पैर का पंजा, गर्लफ्रेंड ने खोली पोल!

बियर-बार में गर्लफ्रेंड की हत्या; शराब की बोतल से फोड़ा सिर, फिर गले लगाकर रोया प्रेमी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • क्राइम न्यूज
  • एडिशनल एसपी
  • शारीरिक संबंध
  • थाना प्रभारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा