कालभैरव मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब आम भक्तों की तरह होंगे बाबा भैरव के दर्शन
Aman Vaishnav | Published:
कालभैरव मंदिर में VIP दर्शन बंद
उज्जैन कालभैरव मंदिर में सावन के चलते VIP दर्शन बंद कर दिए गए हैं। साथ ही भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए मैदान से कब्जा हटाकर दान की बैरिकेड्स से जिगजैग लाइन बनाई गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदल दी गई है।
- श्रावण मास में हर दिन दो लाख से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।
- भीड़ नियंत्रित करने के लिए वीआईपी गेट के सामने नया जिगजैग बनाया गया है।
- भक्तों की सुविधा के लिए प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था फिलहाल बंद कर दी गई है।
इतनी भारी भीड़ को संभालना मंदिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।
भीड़ के लिए नया इंतजाम
पटवारी महेश देपन ने इस बदलाव की जानकारी विस्तार से दी है। उन्होंने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंदिर के प्रोटोकॉल द्वार के सामने मैदान से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद वहां दान में मिले बैरिकेड से नया जिगजैग तैयार किया गया।
अब दर्शनार्थियों को इसी जिगजैग से कतार बनाकर मुख्य द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। इससे भीड़ एक व्यवस्थित लाइन में बंट जाती है। मंदिर परिसर के भीतर भी अफरा-तफरी की आशंका काफी हद तक कम हो गई है।
वीआईपी दर्शन फिलहाल बंद
यह फैसला सीधे तौर पर उन लाखों श्रद्धालुओं के हित में लिया गया है, जो घंटों कतार में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करते हैं। प्रशासन की कोशिश है कि हर भक्त को बिना ज्यादा परेशानी के दर्शन मिल सकें।
आम जनता को राहत
सुरक्षा पर सवाल
ये खबरें भी पढ़िए...
अयोध्या राम मंदिर में घटी श्रद्धालुओं की संख्या, पिछले 6 महीने में 70% तक आई गिरावट
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद, एक ही लाइन में खड़े होकर मिलेंगे रामलला के दर्शन
उज्जैन में आरती के लिए जंग! 11 साल बाद रामघाट पर पंडों का जल सत्याग्रह
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
By Jageshwar Prasad
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
By Raghvendra Singh Rathore