आज निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, वैदिक उद्बोधन थीम से सजेंगे भोलेनाथ
Aman Vaishnav | Aug 03, 2026, 07:58 IST
महाकाल की सवारी
बाबा महाकाल की श्रावण-भादो माह में निकलने वाली सवारी की शुरुआत आज 3 अगस्त से हो रही है। आज की सवारी में 1100 वैदिक बटुक शिप्रा तट पर मंत्रोच्चार के साथ पूजन करेंगे। वहीं आज की सवारी की थीम वैदिक उद्बोधन रखी गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- उज्जैन महाकाल की श्रावण-भादो सवारी आज 3 अगस्त से शुरू हो रही है।
- इस बार श्रावण में चार और भादो में दो सवारियां निकाली जाएंगी।
- हर सवारी की थीम अलग रखी गई है।
- पहली सवारी वैदिक उद्बोधन पर आधारित होगी।
- शिप्रा तट पर 1100 वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे।
पहली सवारी की तैयारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर (आईएएस रौशन कुमार सिंह) ने यह जानकारी दी है। बता दें कि सवारी शिप्रा तट पहुंचकर पूजन के बाद वापस मंदिर आएगी। रास्ते में कई प्रमुख बाजार और मंदिर आएंगे।
19997c06-f13
आज की सवारी की थीम
आज 3 अगस्त की पहली सवारी वैदिक उद्बोधन पर केंद्रित रहेगी। वहीं10 अगस्त को दूसरी सवारी में विभिन्न लोक नृत्य प्रस्तुत होंगे। 17 अगस्त को तीसरी सवारी में पुलिस, आर्मी, होमगार्ड और स्कूली बैंड प्रस्तुति देंगे।
24 अगस्त की चौथी सवारी पर्यावरण संरक्षण थीम पर आधारित होगी। 31 अगस्त को पांचवीं सवारी में 84 महादेव की झांकी निकलेगी। 7 सितंबर को राजसी सवारी में सिंहस्थ महापर्व की झांकी रहेगी और ड्रोन से पुष्प वर्षा होगी।
ujjain-mahakal-sawari-schedule-route-details
सवारी का पूरा मार्ग
वापसी में सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला और कार्तिक चौक से गुजरेगी। इसके बाद खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड और टंकी चौराहा होते हुए यह छत्री चौक पहुंचेगी। अंत में गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होकर सवारी महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी।
ujjain-mahakal-sawari-schedule-route-details
राजसी सवारी का अतिरिक्त मार्ग
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार सभी सवारियों में जनजातीय नृत्य दल प्रस्तुति देंगे। राजसी सवारी विशेष रूप से भव्य रहेगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस दिन 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई है।
ujjain-mahakal-sawari-schedule-route-details
सवारी में कौन-कौन शामिल रहेगा
इसमें मजिस्ट्रेट वाहन, मंदिर का प्रचार वाहन और तोपची दल शामिल रहेंगे। घुड़सवार दल, पुलिस बैंड, स्काउट गाइड और भजन मंडलियां भी सवारी में रहेंगी। नृत्य दल और महाकालेश्वर मंदिर बैंड के बाद महाकालेश्वर की पालकी आएगी।
सुरक्षा और आपातकाल के लिए भी पूरा इंतजाम रहेगा। इसमें एंबुलेंस, बिजली कंपनी का वाहन, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहन शामिल रहेंगे।
राजाधिराज बाबा महाकाल की पहली दिव्य सवारी
जब राजाधिराज बाबा महाकाल रजत पालकी में विराजमान होकर अपनी प्रजा को दर्शन देने निकलेंगे नगर भ्रमण पर।
🗓️3 अगस्त 2026 । श्रावण मास का प्रथम सोमवार
🕒दोपहर 3:00 बजे
📍#उज्जैन
सीधा प्रसारण देखें : https://t.co/As87xDd93a@DrMohanYadav51… pic.twitter.com/1AD6Dmnc03
— Jansampark MP (@JansamparkMP) August 2, 2026
महाकाल की सवारी का इतिहास
- पहली सवारी में बाबा मनमहेश या चंद्रमौलेश्वर रूप में होते हैं।
- दूसरी सवारी में बाबा के दो स्वरूप एक साथ दिखाई देते हैं।
- तीसरी सवारी के दिन शिव भक्त उनके तांडव स्वरूप के दर्शन करते हैं।
- चौथी सवारी में उमा-महेश का अद्भुत रूप देखने को मिलता है।
- पांचवीं सवारी में होल्कर स्टेट का मुखारविंद पालकी में शामिल होता है।
- भाद्रपद महीने के अंतिम सोमवार को सबसे बड़ी शाही सवारी निकलती है।
- इस आखिरी दिन बाबा के सभी स्वरूप एक साथ रथ पर सवार होते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए।
महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, भोपाल से उज्जैन के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू
सावन में सज गए बाबा महाकाल, राजा स्वरूप में हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
गुरु पूर्णिमा पर जयकारों से गूंज उठा एमपी, उज्जैन से सीहोर तक भक्ति का माहौल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari