उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु घायल

Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 12:42 IST
Share
उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर
उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतार में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बैरिकेड्स से टकराने और धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 13 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

जानकारी के अनुसार इसी दौरान नीलकंठ द्वार के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। दर्शन के लिए कतार में खड़े लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।

इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को परिजन और सुरक्षाकर्मी इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

भगदड़ के दौरान बैरिकेड्स से टकराने की वजह से हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

c2b9bb48-70a
c2b9bb48-70a

कई श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले हिस्से में भी भीड़ का दबाव बढ़ गया। इससे कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। करीब 13 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति संभाल ली। फिलहाल दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

mahakal-temple-stampede-nagchandreshwar-temple-895879
mahakal-temple-stampede-nagchandreshwar-temple-895879

साल भर में सिर्फ एक दिन खुलता है मंदिर

बता दें कि उज्जैन में नागपंचमी का त्योहार इस बार खास संयोग लेकर आया है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। इसी मौके पर उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे खोले गए।

नागचंद्रेश्वर मंदिर साल भर में सिर्फ एक ही दिन खुलता है। इसी वजह से नागपंचमी पर देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इस बार दो त्योहारों का संयोग होने से भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

574022ae-028
574022ae-028

मध्यरात्रि 12 बजे खुले पट

पट खुलने से पहले रात 11:30 बजे प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई। मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज ने पूजन-अभिषेक किया।

इस मौके पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। पहली पूजा पूरी होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

दर्शन का यह सिलसिला सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे जारी रहेगा।

dc7ebae1-b90
dc7ebae1-b90

तीसरे तल पर नागचंद्रेश्वर

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर भगवान नागचंद्रेश्वर विराजमान हैं। यहां की प्रतिमा में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी फन फैलाए नाग पर बैठे नजर आते हैं।

प्रतिमा में शिवजी के गले और भुजाओं पर भी नाग लिपटे हुए हैं। नंदी और सिंह की प्रतिमाएं भी यहां स्थापित हैं।

यह दुर्लभ प्रतिमा नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन जाती है।

142c69bb-e00
142c69bb-e00

मंदिर का ऐतिहासिक महत्व

महाकालेश्वर मंदिर का शिखर तीन खंडों में बंटा है। सबसे नीचे भगवान महाकालेश्वर, बीच में ओंकारेश्वर और सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर भगवान का मंदिर है।

मान्यता है कि परमार राजा भोज ने करीब 1050 ईस्वी में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद 1732 में सिंधिया शासनकाल में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया।

एक मान्यता यह भी है कि नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा नेपाल से लाकर यहां स्थापित की गई थी। यही वजह है कि यह मंदिर आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।

e7b56f7d-369
e7b56f7d-369

ये खबरें भी पढ़िए...

तीन रूपों में नगर भ्रमण पर निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी, पुलिस बल देगा सलामी

महाकाल मंदिर में एक दिन में 6.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कमाई एक करोड़ के पार

महाकाल मंदिर में पहली बार सामने आया गुप्त दान का रिकॉर्ड, खजाना 472 करोड़ के पार

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश, संतों के नाम से बनाया फर्जी पत्र

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर
  • नागचंद्रेश्वर मंदिर
  • हरसिद्धि मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती