b507e985-389
उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड, जल्द देशभर में होगा लागू
Aman Vaishnav | Jul 03, 2026, 08:07 IST
उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड
उज्जैन के महाकाल मंदिर की AI आधारित सुरक्षा प्रणाली त्रिनेत्र को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार मिला है। जयपुर में हुए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को यह सम्मान दिया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा प्रणाली त्रिनेत्र एआई सिस्टमको बड़ा सम्मान मिला है।
- इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक दिया गया है।
- जयपुर में आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया है।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएएस रौशन कुमार सिंह को सम्मानित किया।
- अब यह मॉडल पूरे देश में लागू होने जा रहा है।
जयपुर सम्मेलन में मिला सम्मान
पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। सम्मेलन की थीम विकसित भारत रखी गई थी। दूसरे दिन गुरुवार, 02 जुलाई को समापन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ था।
इसी समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को सम्मानित किया। कलेक्टर ने यह पुरस्कार उज्जैन जिले की ओर से प्राप्त किया।
क्या है त्रिनेत्र प्रोजेक्ट?
ये कैमरे 24 घंटे मंदिर की निगरानी करते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह और निकास मार्ग तक हर गतिविधि पर नजर रहती है। किसी भी संदिग्ध हरकत की स्थिति में तुरंत सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच जाते हैं।
यह प्रणाली उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत विकसित की गई है। मध्यप्रदेश में यह पहला मंदिर है जहां इतने बड़े स्तर पर एआई कैमरा नेटवर्क लगाया गया है।
Ujjain Mahakal Temple
दिल्ली में 13 सदस्यीय ज्यूरी के सामने प्रजेंटेशन
क्यों पड़ी इसकी जरूरत ?
त्योहारों और सावन के महीने में ये संख्या बढ़कर 8 से 10 लाख तक हो जाती है। इतनी भारी भीड़ को संभालना और उनकी सुरक्षा करना मंदिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। इसी चुनौती से निपटने के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह सिस्टम बनाया।
Divine makeup of King Mahakal as Trinetra
अब पूरे देश में लागू होगा मॉडल
इसके लिए जल्द ही एक एमओयू साइन होगा। यानी अब उज्जैन में तैयार यह स्वदेशी एआई मॉडल देश के दूसरे शहरों की सुरक्षा व्यवस्था का आधार बनेगा।
सीएम मोहन यादव ने बताई बड़ी उपलब्धि
सम्मेलन में और क्या हुआ
यह पुरस्कार सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। महाकालेश्वर मंदिर अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पहचाना जाएगा।
FAQ
- त्रिनेत्र क्या है?
त्रिनेत्र महाकालेश्वर मंदिर में लगी एआई आधारित निगरानी प्रणाली है। इसमें 500 से अधिक स्मार्ट कैमरे लगे हैं। यह मंदिर की 24 घंटे निगरानी करती है। - त्रिनेत्र को कौन सा पुरस्कार मिला?
त्रिनेत्र को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार जयपुर में हुए 29वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कलेक्टर को सम्मानित किया।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल में 15 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बसें, 2 रुपए में तय होगा 1.5 KM का सफर
एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!
इनके खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त, एक लाख महिलाओं के कटे नाम
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Ashish Bhardwaj