महाकाल अन्न क्षेत्र में हादसा : हाईटेक मशीन ने ली महिलाकर्मी की जान
Sourabh Bhatnagar | Dec 21, 2024, 11:21 IST
thesootr
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। 30 वर्षीय रजनी खत्री, जो आलू-प्याज छीलने की मशीन पर काम कर रही थीं, उनका दुपट्टा मशीन में फंस गया।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। 30 वर्षीय रजनी खत्री, जो आलू-प्याज छीलने की मशीन पर काम कर रही थीं, उनका दुपट्टा मशीन में फंस गया। इस वजह से गले में फंदा लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने मशीन बंद कर रजनी को फंदे से बाहर निकाला और अवंतिका अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद अन्न क्षेत्र में काम कर रहे तीन अन्य कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर प्रशासन ने अन्न क्षेत्र को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अन्न क्षेत्र का संचालन 5 सितंबर 2023 से शुरू किया था। यहां भोजन बनाने के लिए हाईटेक मशीनों का उपयोग किया जाता है। यह क्षेत्र सुबह 11:30 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।
तत्काल सहायता के बावजूद नहीं बची जान
घटना के बाद अन्न क्षेत्र बंद
परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता
एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि रजनी खत्री बीते 7 साल से महाकाल मंदिर में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम कर रही थीं। वर्तमान में वह अन्न क्षेत्र में भोजन तैयार करने और परोसने का काम करती थीं। वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ रह रही थीं। परिवार को प्रशासन द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अन्न क्षेत्र में हाईटेक मशीनों का उपयोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari