महाकाल मंदिर में उतरवाए भक्तों के निक्कर, जानिए क्या है मामला
Ravi Singh | Aug 16, 2024, 18:45 IST
Temple devotees shorts
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु उस समय चौंक गए, जब सुरक्षाकर्मी ने उनके निक्कर उतरवा दिए, उन्हें पहनने के लिए गमछा दे दिया।
सावन का महीना चल रहा है। सावन के महीने में उज्जैन में भक्तों का मेला लगाता है, महाकालेश्वर मंदिर लाखों भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं, शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा भक्तों को निक्कर पहनकर बाबा के दर्शन करने गए थे, लेकिन मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया और उनके निक्कर निकलवा दिए। मंदिर में भक्तों के कपड़े उतरवाते देख वहां अफरा तफरी मचने लगी और कई श्रद्धालु अपने कपड़े छुपाते हुए दिखे।
मंदिर में भक्तों के निक्कर इसलिए उतरवाए गए थे क्योंकि उनके निक्कर पर महाकाल और त्रिपुंड प्रिंट थे। निक्कर पर महाकाल का प्रिंट देख मंदिर के कर्मचारियों ने भक्तों को रोक दिया। कई श्रद्धालु महाकाल प्रिंट वाले निक्कर पहनकर मंदिर में जा रहे थे।
भक्तों को रोकने के बाद टॉवल पहनकर भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। हालांकि श्रध्दालुओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भक्तों को दूसरे कपड़े पहनने के लिए दिए गए थे। साथ ही हिदायत भी दी कि इस प्रकार के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं करना है।
मंदिर के पुजारी महेश शर्मा का कहना है कि इस प्रकार के कपड़े पहनने से धार्मिक भावना आहत होती हैं, साथ ही महाकाल मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने की बात कह चुके हैं। महकाल मंदिर में ड्रेस कोड लागू होना जरूरी है। धार्मिकता के अनुसार ही वस्त्र पहनकर प्रवेश होना चाहिए। इस तरह की कार्रवाई मंदिर में पहली बार हुई है।
क्यों उतवाई निक्कर
कार्रवाई नहीं की गई
धार्मिक भावनाएं आहत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj