कांग्रेस नेता ने किसानों पर तानी पिस्टल, कहा- हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा
Aman Vaishnav | Jun 29, 2026, 13:00 IST
ujjain-mahidpur-land-dispute-congress-leader-case
उज्जैन के महिदपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। वीडियो में कांग्रेस नेता सरेआम बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हाैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- उज्जैन जिले के महिदपुर में जमीन विवाद बड़े टकराव में बदल गया।
- कांग्रेस नेतापर किसान परिवार को धमकाने का आरोप लगा है।
- घटना 18 जून की शाम की बताई जाती है।
- घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
- आरोपी ने सभी आरोप नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
खेत पर पहुंचे, जेसीबी से खोदने लगे खाई
तभी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिप्रताप सिंह गुर दो साथियों के साथ वहां आए। उनके साथ एक जेसीबी मशीन भी थी। उन्होंने खेत के पास खाई खुदवाना शुरू कर दिया।
गोविंद और उनके भाई ने इसका विरोध किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि प्रताप सिंह और उनके साथी गाली-गलौज पर उतर आए।
733dea00-62b
परिवार पहुंचा तो निकाल ली पिस्टल
शिकायत के मुताबिक, परिवार ने समझाने की कोशिश की। इस पर प्रताप सिंह गुर ने कमर से पिस्टल निकाली और परिवार की तरफ तान दी।
जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह ने कहा कि जेसीबी तो यहीं चलेगी। यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।
7ed6f34a-597
वीडियो में साफ दिखा पिस्टल लहराना
वे वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल हटाने की कोशिश करते भी दिखे। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
आरोपी बोले यह भाजपा की साजिश
प्रताप सिंह ने एंगल हटाने के लिए उन्होंने जेसीबी बुलाई थी। उनका आरोप है कि दिनेश सेन और उनके परिवार ने उन्हें धमकाया। साथ ही प्रताप सिंह का दावा है कि बीजेपी नेताओं के कहने पर उनके खिलाफ साजिशन FIR करवाई गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह पर फायरिंग कराने के आरोप, बिजली काटी, पत्थरबाजी भी की!
शादी में फायरिंग कर रहा था युवक, दूल्हे के जीजा ने रोका तो सीने में मारी गोली
क्राइम न्यूज: पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, मां के इलाज को लेकर हुआ था विवाद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman