कांग्रेस नेता ने किसानों पर तानी पिस्टल, कहा- हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा

Aman Vaishnav | Jun 29, 2026, 13:00 IST
Share
ujjain-mahidpur-land-dispute-congress-leader-case
ujjain-mahidpur-land-dispute-congress-leader-case

उज्जैन के महिदपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। वीडियो में कांग्रेस नेता सरेआम बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हाैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन जिले के महिदपुर में जमीन विवाद बड़े टकराव में बदल गया।
  • कांग्रेस नेतापर किसान परिवार को धमकाने का आरोप लगा है।
  • घटना 18 जून की शाम की बताई जाती है।
  • घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
  • आरोपी ने सभी आरोप नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

खेत पर पहुंचे, जेसीबी से खोदने लगे खाई

18 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे का वक्त था। ग्राम डेलची बुजुर्ग के रहने वाले गोविंद सेन ईसनखेड़ी तिराहे के पास अपने खेत पर भूसा भरने गए थे।

तभी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिप्रताप सिंह गुर दो साथियों के साथ वहां आए। उनके साथ एक जेसीबी मशीन भी थी। उन्होंने खेत के पास खाई खुदवाना शुरू कर दिया।

गोविंद और उनके भाई ने इसका विरोध किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि प्रताप सिंह और उनके साथी गाली-गलौज पर उतर आए।

733dea00-62b
733dea00-62b

परिवार पहुंचा तो निकाल ली पिस्टल

गोविंद ने अपने पिता और भाइयों को खबर दी। दिनेश सेन, राजाराम सेन, मुन्नालाल सेन, कृष्णपाल सेन और लखन सेन मौके पर पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, परिवार ने समझाने की कोशिश की। इस पर प्रताप सिंह गुर ने कमर से पिस्टल निकाली और परिवार की तरफ तान दी।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह ने कहा कि जेसीबी तो यहीं चलेगी। यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।

7ed6f34a-597
7ed6f34a-597

वीडियो में साफ दिखा पिस्टल लहराना

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रताप सिंह गुर पिस्टल दिखाते नजर आ रहे हैं।

वे वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल हटाने की कोशिश करते भी दिखे। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

आरोपी बोले यह भाजपा की साजिश

प्रताप सिंह गुर ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह जमीन की नपती का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी जमीन पर दूसरों ने एंगल गाड़ दिए।

प्रताप सिंह ने एंगल हटाने के लिए उन्होंने जेसीबी बुलाई थी। उनका आरोप है कि दिनेश सेन और उनके परिवार ने उन्हें धमकाया। साथ ही प्रताप सिंह का दावा है कि बीजेपी नेताओं के कहने पर उनके खिलाफ साजिशन FIR करवाई गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे का रसूख, पुलिस के साथ मिलकर युवकों को पीटने का आरोप

भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह पर फायरिंग कराने के आरोप, बिजली काटी, पत्थरबाजी भी की!

शादी में फायरिंग कर रहा था युवक, दूल्हे के जीजा ने रोका तो सीने में मारी गोली

क्राइम न्यूज: पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, मां के इलाज को लेकर हुआ था विवाद

Tags:
  • कांग्रेस नेता
  • उज्जैन
  • क्राइम न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • जमीन विवाद
  • जिला पंचायत सदस्य
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • पिस्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा