एमबीबीएस स्टूडेंट ने लगाई फांसी, चैटिंग में खुलासा, रूममेट धर्म को लेकर करते थे प्रताड़ित

Ravi Singh | Sept 12, 2024, 24:17 IST
Share
roommate harassed by religion
roommate harassed by religion

एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जब पंशुल का मोबाइल चेक किया तो हैरान हो गए क्योंकि उसके मोबाइल में कुछ करीबी दोस्तों के साथ हुई चैट मिली, चैट में पंशुल ने अपने रूममेट्स से प्रताड़ित होने का जिक्र किया।

ujjain mbbs student suicide : उज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र ने जब आत्महत्या की तब घर में कोई भी नहीं था। छात्र की छोटी बहन स्कूल से जब घर लौटी तो उसने अपने भाई को फंदे पर लटका हुआ देखा। फांसी की खबर लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस ने छात्र का मोबाइल चेक किया तो उसने गूगल में सर्च किया था कि आत्महत्या कैसे करें। हालांकि. घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इंदौर में दोस्त के साथ रहता था

पुलिस का कहना है कि वसंत विहार कॉलोनी का रहने वाला पंशुल पिता संतोष व्यास एमजीएम कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस का छात्र था। पंशुल इंदौर में अपने दोस्त के साथ फ्लैट लेकर रहता था। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर गया था। परिजनों ने बताया कि पंशुल के पिता संतोष व्यास एमआईटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं और छोटी बहन चार्वी स्कूल में पढ़ती है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

मंगलवार 10 सितंबर सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे, इस दौरान पंशुल घर पर अकेला था। दोपहर में बहन चार्वी स्कूल से आई तो दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचने पर उसने भाई पंशुल को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसी दौरान उसकी मां पल्लवी भी घर आ गई थी। मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया, स्कूल स्टाफ का वाहन चालक शोर सुनकर घर पहुंचा। इसके बाद तीनों ने पंशुल को फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने रूममेट्स से प्रताड़ित था पंशुल

पुलिस ने जब पंशुल का मोबाइल चेक किया तो हैरान हो गए, क्योंकि उसके मोबाइल में कुछ करीबी दोस्तों के साथ हुई कई चैट मिली। चैट में पंशुल ने अपने रूममेट्स से प्रताड़ित होने का जिक्र किया था उसके रूममेट एक समुदाय से संबंधित हैं। जिसे लेकर वे हमेशा पंशुल को नीचा दिखाते रहते थे। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पंशुल के चचेरे भाई ने बताया कि रूममेट्स उनके धर्म के बारे में बातें करते थे और उसको परेशान करते थे।

कोई मेरे रूममेट को मार दो

यही कारण है कि पंशुल परेशान रहने लगा और डिप्रेशन का शिकार हो गया। पंशुल ने इसका जिक्र चैट में अपने दोस्त से किया था। परेशान होकर वह अपने घर उज्जैन आ गया। पंशुल के परिजन वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, घरवालों को पंशुल के मानसिक तनाव में होने की जानकारी नहीं थी। पंशुल ने अपने दोस्तों से डिप्रेशन का भी जिक्र किया था। पंशुल ने अपने दोस्त से अपनी स्थिति को साझा करते हुए लिखा था कि उसकी मरने की इच्छा हो रही है और वो बहुत परेशान है। उसने अपने दोस्त से यह भी कहा कि कोई मेरे रूममेट को मार दो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • छात्र ने किया सुसाइड
  • एमबीबीएस छात्र आत्महत्या
  • नानाखेड़ा थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा