टिकट क्लर्क की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 35 हजार रुपए लूटे, CCTV में कैद हुआ आरोपी
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 12:18 IST
Loot with ticket clerk at Ujjain Railway station
मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक आदमी टिकट क्लर्क की आँखों में मिर्च पाउडर डालकर 35 हजार रुपए लूटकर भाग गया।CCTV में आरोपी कैद होने के बाद से पुलिस जांच में जुटी है।
MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन (Ujjain Railway Station) पर एक सनसनीखेज वारदात हुई। प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर स्थित टिकट काउंटर पर बैठे टिकट क्लर्क यशित सोनकर पर एक अज्ञात बदमाश ने मिर्च पाउडर फेंककर हमला कर दिया और 35,000 रुपए लूटकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP Police) और आरपीएफ (RPF) की टीमें स्टेशन पर पहुंचीं और CCTV फुटेज खंगालने लगीं। एक फुटेज में संदिग्ध युवक प्लेटफॉर्म पर घूमता दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी जल्द संभव है।
पुलिस ने उज्जैन और आसपास के इलाकों में रातभर दबिश (Raids) दी, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) और स्थानीय पुलिस मिलकर घटना की तफ्तीश कर रहे हैं।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
घटना के वक्त टिकट क्लर्क कैश गिनने में व्यस्त थे। तभी एक व्यक्ति पीछे के रास्ते से केबिन में घुसा और यशित सोनकर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जब तक टिकट क्लर्क को कुछ समझ में आता, आरोपी ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और उनके हाथ से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी छीन ली और फरार हो गया।
CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी
अभी तक आरोपी का सुराग नहीं
FAQ
- 1. उज्जैन रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क से कितने रुपये लूटे गए?
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर टिकट क्लर्क से करीब ₹35,000 रुपये लूटे गए, जो 500-500 के नोटों की गड्डी में थे। - 2. क्या लुटेरे की पहचान हो चुकी है?
हां, CCTV फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए फुटेज का विश्लेषण कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। - 3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
घटना के बाद GRP और RPF की टीमें मौके पर पहुंची, CCTV चेक किए गए और उज्जैन व आसपास के इलाकों में दबिश दी गई, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari