उज्जैन लव जिहाद केस, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर
Rohit Sahu | May 07, 2025, 10:08 IST
love jihad farman
उज्जैन में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी को शॉर्ट एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है।
भोपाल के बाद उज्जैन लव जिहाद मामले में पुलिस ने आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। शहर से 35 किलोमीटर दूर स्थित बिछड़ोद के फरमान ने हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी को शॉर्ट एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी फरमान मंसूरी को गिरफ्तार करने के लिए शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरमान ने पुलिस से रायफल छीनकर भागने की कोशिश की थी।
ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की। इसके अलावा एक आरोपी के घर में आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपियों के मोबाइल चेक किए तो कई लड़कियों के अश्लील वीडियो, फोटो और चैट मिले।
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरमान और उसके साथियों ने गैंग बनाकर लड़कियों को टारगेट किया था। वे पिछले डेढ़ साल से लड़कियों को टारगेट कर रहे थे। मुख्य आरोपी फरमान लड़कियों के संपर्क में रहता था। वह महंगी गाड़ियों में घूमता था। इसके वीडियो दिखाकर लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था।
यह भी पढ़ें...लव जिहाद के आरोपों को लेकर उज्जैन में हिंसा और आगजनी, ७ पुलिस हिरासत में
Case of love jihad | Bhopal Love Jihad Case | ujjain love jihaad | Ujjain Love Jihad Case | मप्र में लव जिहाद | शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार
14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप
आरोपी फरमान मंसूरी और उसके साथियों ने हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरमान ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि यदि वह किसी को बताएगी तो उसके फोटो वायरल कर दिए जाएंगे।
पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर
ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह
आरोपियों ने बनाया था गैंग
यह भी पढ़ें...लव जिहाद के आरोपों को लेकर उज्जैन में हिंसा और आगजनी, ७ पुलिस हिरासत में
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Case of love jihad | Bhopal Love Jihad Case | ujjain love jihaad | Ujjain Love Jihad Case | मप्र में लव जिहाद | शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman