उज्जैन में दो समुदायों में तनाव, बस जलाईं, बाजार बंद, धारा 144 लगाई
Aman Vaishnav | Jan 23, 2026, 16:26 IST
Ujjian Tarana
उज्जैन के तराना में गुरुवार रात को शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर को भारी हंगामे में बदल गया। कुछ अनजान लोगों ने माहौल बिगाड़ते हुए पहले एक दुकान में आग लगाई और फिर पूर्व पार्षद आजाद खान की बस को फूंक दिया। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ।
News In Short
- शुक्रवार को तराना में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ।
- कुछ अज्ञात लोगों ने बस और पूर्व पार्षद की दुकान में आग लगाई।
- पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया।
- हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया और नारेबाजी की।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया, पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।
News In Detail
71bfd2fb-c23
इतना सब होने के बावजूद मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा हुई। फिलहाल हालात पुलिस के कंट्रोल में हैं। इससे पहले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह तराना थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस पर कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
f7e18163-505
विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) इस गली में खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और उनके साथ कुछ लोग वहां पहुंचे और सोहेल से पूछा, यहां क्यों खड़े हो? इस सवाल को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
कुछ युवकों ने सोहेल ठाकुर पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये खबरें भी पढ़िए... उज्जैन के तराना में तनाव, बाजार बंद, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari