उज्जैन में 53वां टेपा सम्मेलन, धुरंधर के जमील जमाली को मिलेगा सम्मान

Aman Vaishnav | Apr 01, 2026, 13:09 IST
Share
ujjain tep-sammelan rakesh bedi april fool day 2026
ujjain tep-sammelan rakesh bedi april fool day 2026

उज्जैन में आज यानी 01 अप्रैल को 53वां अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें धुरंधर के जमील जमाली उर्फ राकेश बेदी समेत कई हस्तियों को टेपा सम्मान दिया जाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि रहेंगे।

News In Short

  • उज्जैन की कालिदस अकादमी में आज 1 अप्रैल को टेपा सम्मेलन होगा।
  • यह अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का 53वां आयोजन है।
  • हास्य अभिनेता राकेश बेदी इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा और दर्शकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

News In Detail

उज्जैन नगरी में इस बार 2026 का 53वां अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस साल आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण फिल्म जगत के दिग्गज राकेश बेदी हैं। इन्होंने फिल्म धुरंधर' में जमील जमाली के किरदार से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

जमील जमाली का मशहूर डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" इस कदर वायरल है कि फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक, लोग इसे अलग-अलग क्रिएटिव अंदाज में डिजाइन कर शेयर कर रहे हैं।

मूर्ख दिवस के इस खास मौके पर जब सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग स्टार जमील जमाली खुद मंच पर होंगे, तो दर्शकों के बीच वही जादू और ठहाके देखने को मिलेंगे जो आज इंटरनेट की रील्स में छाए हुए हैं।

7a16047d-989
7a16047d-989


धुरंधर टेपा सम्मेलन

इस बार इस सम्मेलन को धुरंधर टेपा सम्मेलन नाम दिया गया है। यह आयोजन हर साल इसी दिन होता है और उज्जैन की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बन चुका है। हास्य, व्यंग्य और साहित्य का यह सम्मेलन लोगों को खूब पसंद आता है।

अभिनेता राकेश बेदी रहेंगे मुख्य आकर्षण

इस बार के सम्मेलन (टेपा सम्मेलन उज्जैन) में फिल्मी दुनिया से प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी मुख्य आकर्षण रहेंगे। वे फिल्म धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभा चुके हैं। उन्हें इस सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान से नवाजा जाएगा।

देशभर से आए हास्य और व्यंग्य कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। मधुबनी बिहार के शंभू शिखर, मुंबई के सुभाष काबरा, जयपुर के एकेश पार्थ, कन्नौद की प्रिया खुशबू, धार के लोकेश जडिया और मालवी कवि पं. राहुल शर्मा ने काव्य पाठ करेंगे।

सीएम मोहन यादव रहेंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा करेंगे। आईजी (IG - Inspector General) राकेश गुप्ता, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी (SP - Superintendent of Police) प्रदीप शर्मा भी टेपा अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अगरवाला समेत कई गणमान्य हस्तियां इस मौके पर मौजूद रहेंगी।

अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि, इस बार का सम्मेलन प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा की स्मृति को समर्पित किया गया है।

जानें क्या होता है टेपा सम्मेलन में

सम्मेलन में टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन और फिल्मी मुकदमे जैसे मजेदार आयोजन किया जाता है। आमंत्रित अतिथियों को पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनाई जाती है।

इन हस्तियों को मिलेगा टेपा सम्मान

इस बार सम्मेलन में कई क्षेत्रों की उत्कृष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कवि सुभाष काबरा को पं. सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान मिलेगा। हास्य कवि शंभू शिखर को सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान और कवयित्री प्रिया खुशबू को रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान दिया जाएगा। कवि एकेश पार्थ और लोकेश जडिया को भी अलग-अलग स्मृति सम्मानों से नवाजा जाएगा।

मालवी कवि राहुल शर्मा, पॉडकास्टर अवनी कोठारी, वृक्ष मित्र समिति के अशोक भातखंडे, समाजसेवी नरेश शर्मा और चित्रकार डॉ. अभिषेक सिंह तोमर को भी विभिन्न स्मृति सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अगरवाला को कानूनविद स्व. बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान प्रदान किया जाएगा। मीडिया क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी इस मंच से सम्मान दिए जाएंगे।

यह खबर क्यों जरूरी है

टेपा सम्मेलन सिर्फ एक हास्य आयोजन नहीं है। यह उज्जैन की 53 साल पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है। यह मंच समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मान देता है।

हास्य के जरिए सामाजिक सरोकारों को उठाता है। भारतीय संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकार मानता है और व्यंग्य उसी की एक सशक्त धारा है। मुख्यमंत्री का इस आयोजन में शामिल होना इस परंपरा को और महत्व देता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

thesootr.com

ये खबरें भी पढ़िए...

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल है धुरंधर 2 के जमील जमाली का डॉयलाग- बच्चा है तू मेरा...

बॉक्स ऑफिस पर Ustaad Bhagat Singh की सुनामी, पवन कल्याण ने धुरंधर 2 को चटाई धूल

बॉक्स ऑफिस पर Ustaad Bhagat Singh की सुनामी, पवन कल्याण ने धुरंधर 2 को चटाई धूल

अब OTT पर फिल्म देखना और गाना सुनना पड़ सकता है महंगा, WTO का फैसला



Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • टेपा सम्मेलन
  • अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन
  • टेपा सम्मेलन उज्जैन
  • धुरंधर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा