उज्जैन की यूनिवर्सिटी में तंत्र-मंत्र से मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग पर टोटका कर लिखा तुम सब मरोगे

Aman Vaishnav | Apr 28, 2026, 12:53 IST
Share
ujjain vikram university agriculture department incident scare
ujjain vikram university agriculture department incident scare

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में कृषि अध्ययनशाला की नई बिल्डिंग में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। बिल्डिंग की दीवार पर लाल कुमकुम से यह लिखा मिला कि तुम सब मरोगे।

आपने सुपरहिट फिल्म स्त्री तो देखी ही होगी, जिसमें गांव के हर घर की दीवार पर लिखा होता था ओ स्त्री, कल आना। उस फिल्म में इस एक लाइन ने पूरे गांव में दहशत फैला दी थी।

बिल्कुल वैसा ही बल्कि उससे भी ज्यादा डरावना नजारा उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में देखने को मिला है।

यहां किसी स्त्री को बुलाया नहीं गया बल्कि दीवार पर कुंकू से सीधे मौत की धमकी लिख दी गई। दीवार पर लिखा कि तुम सब मरोगे।

4444-2026-04-a6cefc56fa66b3cd4443ea8a5d12c090-172261
4444-2026-04-a6cefc56fa66b3cd4443ea8a5d12c090-172261


इस एक लाइन और गेट पर हुए तंत्र-मंत्र ने पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा दिया है। छात्र और शिक्षक समझ नहीं पा रहे हैं कि यह किसी का भद्दा मजाक है या फिर कोई गंभीर साजिश।

92935e2d-6b4
92935e2d-6b4


कृषि अध्ययनशाला की बिल्डिंग में हुई घटना

बताया जा रहा है कि कृषि अध्ययनशाला की बिल्डिंग में कुछ शरारती बदमाशों ने तंत्र-मंत्र की गतिविधियों को अंजाम देकर दहशत फैला दी।

बदमाशों ने न केवल गेट पर टोना-टोटका (अनोखा टोटका) किया, बल्कि दीवार पर कुमकुम से खौफनाक चेतावनी भी लिख दी।

दीवार पर लिखा तुम सब मरोगे

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है। रविवार की छुट्टी होने के कारण परिसर में शांति थी। सोमवार सुबह जब संस्थान के चौकीदार आशीष बोरिंग चालू करने के लिए मुख्य गेट के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

चौकीदार आशीष ने मौके पर देखा कि मेन चैनल गेट के सामने एक मटकी रखी हुई थी। साथ ही सामान के साथ एक लाल कपड़ा और चारों ओर कुमकुम बिखरा हुआ था।

सबसे डरावनी बात यह थी कि पास की दीवार पर लिखा था कि तुम सब मरोगे। चौकीदार ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और सामग्री को हाथ लगाए बिना विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को इसकी सूचना दी।

रात 2 बजे तक था स्टाफ, फिर भी हुई चूक

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू समय का है। चौकीदार आशीष के अनुसार विश्वविद्यालय का स्टाफ रात करीब 2 बजे तक जाग रहा था और वहां चहल-पहल थी।

छात्रों और शिक्षक में डर का माहौल

माना जा रहा है कि यह हरकत रात 2 से 3 बजे के बीच की गई है। बदमाशों ने बहुत ही कम समय में इस घटना को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

कृषि अध्ययनशाला की इस नई बिल्डिंग में क्लासेस शुरू हुए अभी मात्र 10 दिन ही हुए हैं। इस विभाग में वर्तमान में लगभग एक हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक और कर्मचारी भी डरे हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विश्वविद्यालय प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही भी इस घटना के बाद उजागर हुई है। इतनी बड़ी और नई बिल्डिंग होने के बावजूद, इसके बाहरी हिस्सों में CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कैमरों के न होने से जांच में काफी परेशानी आ रही है।

ऐसी स्थिति में यह पता लगाना मुश्किल है कि कैंपस के अंदर के लोग इसमें शामिल हैं या बाहर के।

प्रशासन की कार्रवाई

मामला बिगड़ता देख और छात्रों में बढ़ते डर को कम करने के लिए विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. राजेश टेलर ने तुरंत कदम उठाए। उन्होंने बताया कि मौके से तंत्र-मंत्र की सामग्री को हटवा दिया गया है।

दीवार पर लिखे 'तुम सब मरोगे' जैसे डरावने शब्दों को मिटाने के लिए तुरंत पुताई करवा दी गई है। इसके साथ ही पूरी घटना की लिखित जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन के आला अधिकारियों को भेज दी गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: नकली बागेश्वर की खुली पोल, डिप्टी कलेक्टर का बेटा लगा रहा अंधविश्वास का दरबार

एमपी न्यूज: तंत्र-मंत्र का मामला, अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में दो की हत्या

चार मौसियों ने कर डाली 16 दिन के मासूम की क्रूर हत्या, अंधविश्वास के चलते बलि चढ़ाने का अंदेशा

बिलासपुर में अंधविश्वास का खौफनाक नतीजा: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा,बोला- मेरे बच्चों को...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • अंधविश्वास
  • उज्जैन
  • CCTV
  • अनोखा टोटका
  • तंत्र-मंत्र का मामला
  • विश्वविद्यालय प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा