डॉन अबू सलेम, आतंकवादी कसाब, एक्टर संजय दत्त के केस पर पूर्व शासकीय वकील निकम ने खोले राज
Sanjay Gupta | Oct 16, 2026, 14:30 IST
मुंबई हमलों की पैरवी करने वाले उज्ज्वल निकम ने इंदौर में क्या-क्या बताया?
मुंबई बम धमाकों और मुंबई आतंकी हमले जैसे बड़े मामलों में सरकारी वकील रहे उज्ज्वल निकम ने इंदौर में कई किस्से सुनाए। राज्यसभा सांसद निकम गुरुवार को इंदौर पहुंचे थे। वे सार्थक संस्था के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम उन पर बनी फिल्म 'प्रहार' को लेकर आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक (टीनू) जैन ने किया था। इस दौरान निकम ने डॉन अबू सलेम, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और आतंकी अजमल कसाब से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने अबू सलेम और एक्ट्रेस मोनिका बेदी के रिश्ते से जुड़ा किस्सा भी सुनाया।
उज्ज्वल निकम ने संजय दत्त के अवैध हथियार रखने वाले केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में कई जगह बम धमाके हुए थे। इससे करीब 30 दिन पहले अबू सलेम हथियार लेकर आया था।
निकम के मुताबिक, संजय दत्त ने उस समय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। अगर वे पुलिस को बता देते तो धमाकों को रोका जा सकता था।
निकम ने कहा कि संजय दत्त ने एके-47 खरीदी, समझ में आया कि हथियार के लिए क्रेजी था। लेकिन अगर वे हथियारों की जानकारी पुलिस को दे देते तो सैकड़ों लोगों की जान बच सकती थी।
वहीं निकम ने बताया, जब कोर्ट ने संजय दत्त को सात साल की सजा सुनाई। सजा सुनते ही संजय दत्त के होश उड़ गए, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। उनकी हालत खराब हो गई और कहने लगे कि सर मुझे छोड़ दो, मैं वापस आ जाऊंगा, जमानत दे दो।
तब मैंने उनके पास जाकर बात की और उन्हें शांत किया। उस समय वह विटनेस बॉक्स में गिर जाते क्योंकि भारी दबाव था, तब लोग कहते कि निकम कितना निर्दयी था, एक्टर को गिरा दिया, उन्हें उस समय हीरो नहीं होने देना था।
निकम ने कहा कि मैं हमेशा मुलजिम से बात करता हूं। यदि मुलजिम को यह एहसास हो जाए कि हां, गलती की तो यह अहम है। जब बड़े मामले होते हैं, जैसे अजमल कसाब का केस था, तब मैं उससे भी लगातार बात करता था। कसाब मुंबई अटैक का आरोपी आतंकवादी था, जिसे बाद में फांसी दी गई।
उज्ज्वल निकम ने डॉन अबू सलेम और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम को उन्होंने आज तक सामने से नहीं देखा। सिर्फ शारजाह में क्रिकेट मैच देखने वाली तस्वीर में देखा था। इसी तरह अबू सलेम को भी पहले कभी नहीं देखा था। जब सलेम को पुर्तगाल से भारत लाया गया, तब पहली बार उससे मुलाकात हुई।
निकम ने बताया कि सलेम गोरा और मजबूत शरीर वाला था। उन्होंने उससे पूछा कि क्या तुम प्रोटीन लेते हो? इस पर सलेम ने कहा कि नहीं, मैं कसरत करता हूं। इसके बाद निकम ने पूछा कि क्या तुमने सच में मोनिका बेदी से शादी की थी? एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुंडे से शादी कर ली? यह सवाल सुनकर सलेम ने कोई जवाब नहीं दिया। बस गुस्से में उनकी तरफ देखने लगा।
उज्ज्वल निकम ने मोनिका बेदी और बिग बॉस (रियलिटी शो) से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने अबू सलेम से कहा कि मैंने बिग बॉस देखा है। इसमें मोनिका बेदी एक शख्स के साथ इश्क लड़ा रही हैं।
यह सुनकर सलेम ने कहा कि अच्छा, फिर कल का एपिसोड जरूर देखिएगा। निकम के मुताबिक, जब उन्होंने अगले दिन बिग बॉस देखा तो नजारा बदला हुआ था। मोनिका बेदी जिस शख्स के करीब नजर आ रही थीं, वह उनसे दूर-दूर रहने लगा था
संजय दत्त जानकारी दे देते तो सैंकड़ों जान बच जाती
निकम के मुताबिक, संजय दत्त ने उस समय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। अगर वे पुलिस को बता देते तो धमाकों को रोका जा सकता था।
निकम ने कहा कि संजय दत्त ने एके-47 खरीदी, समझ में आया कि हथियार के लिए क्रेजी था। लेकिन अगर वे हथियारों की जानकारी पुलिस को दे देते तो सैकड़ों लोगों की जान बच सकती थी।
कठघरे में सजा सुनकर होश उड़ गए थे
तब मैंने उनके पास जाकर बात की और उन्हें शांत किया। उस समय वह विटनेस बॉक्स में गिर जाते क्योंकि भारी दबाव था, तब लोग कहते कि निकम कितना निर्दयी था, एक्टर को गिरा दिया, उन्हें उस समय हीरो नहीं होने देना था।
कसाब से भी लगातार बात करता था
अब सलेम और मोनिका बेदी की स्टोरी
निकम ने बताया कि सलेम गोरा और मजबूत शरीर वाला था। उन्होंने उससे पूछा कि क्या तुम प्रोटीन लेते हो? इस पर सलेम ने कहा कि नहीं, मैं कसरत करता हूं। इसके बाद निकम ने पूछा कि क्या तुमने सच में मोनिका बेदी से शादी की थी? एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुंडे से शादी कर ली? यह सवाल सुनकर सलेम ने कोई जवाब नहीं दिया। बस गुस्से में उनकी तरफ देखने लगा।
बिग बास में मोनिका के साथ क्या हुआ
यह सुनकर सलेम ने कहा कि अच्छा, फिर कल का एपिसोड जरूर देखिएगा। निकम के मुताबिक, जब उन्होंने अगले दिन बिग बॉस देखा तो नजारा बदला हुआ था। मोनिका बेदी जिस शख्स के करीब नजर आ रही थीं, वह उनसे दूर-दूर रहने लगा था
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
By Harrison Masih
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
By Sanjay Gupta
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
By Jageshwar prasad
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
By Manya Jain
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
By Manya Jain
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा
By Ashish Bhardwaj