आमंत्रण के बाद भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुई उमा भारती?, ट्वीट कर बताया असली कारण
Pooja Kumari | Dec 13, 2023, 24:00 IST
आमंत्रण के बाद भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुई उमा भारती?, ट्वीट कर बताया असली कारण
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार यानी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बता दें कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। लेकिन इसमें एमपी की ही पूर्व सीएम उमा भारती नजर नहीं आई।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने खुद आगे आकर इस कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की वजह बताई है।
नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण आया है। आप सबको विदित ही है कि मुझे पीठ में स्लिप डिस्क होने के कारण उठने-बैठने की अत्यधिक सावधानी रखने का चिकित्सकों का निर्देश है। इसलिए मैं इस समारोह में अनुपस्थित रहने के लिए मजबूर हूं। मेरी ओर से नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शुभकामनाएं।
![WhatsApp Image 2023-12-13 at 3.17.22 PM.jpeg]()
ट्वीट कर दी जानकारी
उमा भारती ने दी सीएम को शुभकामनाएं
WhatsApp Image 2023-12-13 at 3.17.22 PM.jpeg
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari