मध्यप्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं उमा भारती, 40 की सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह

Jitendra Shrivastava | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं उमा भारती, 40 की सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह
मध्यप्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं उमा भारती, 40 की सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह

बीजेपी ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं।

अरुण तिवारी, BHOPAL. बीजेपी ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि सूची में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है। सरकार के प्रति उमा के तल्ख तेवरों ने बीजेपी और उनके बीच की खाई को और गहरा कर दिया है। इस सूची में सिर्फ दो महिलाओं को शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2023-10-27 at 5.08.04 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-27 at 5.08.04 PM.jpeg

सूची में 15वें नंबर पर सिंधिया

स्टार प्रचारकों में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है तो दूसरे नंबर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरे पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह हैं। इस सूची में सातवें नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जगह मिली है तो 15वें नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। स्टार प्रचारकों में टिकट से वंचित रहे नेताओं को भी जगह देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। इस सूची में जयभान सिंह पवैया के अलावा उमाशंकर गुप्ता और रामलाल रोतेल भी हैं।

सिर्फ दो महिलाओं को जगह

स्टार प्रचारकों में सिर्फ दो महिलाएं ही शामिल की गई हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। वहीं सांसद कविता पाटीदार को भी इस सूची में जगह दी गई है। बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की कोशिश जरूर की है। इस स्टार प्रचारकों की सूची में सिर्फ पांच फीसदी महिला प्रतिनिधित्व है, जबकि बीजेपी में महिला नेताओं की लंबी फेहरिस्त है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • BJP
  • बीजेपी
  • star campaigner
  • Uma Bharti not among the campaigners
  • two women find place in the list of 40
  • स्टार प्रचारक
  • प्रचारकों में नहीं उमा भारती
  • 40 की सूची में दो महिलाओं को जगह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा