शहडोल में पटवारी की हत्या के खिलाफ उमा भारती ने सरकार पर साधा निशाना, कमलनाथ ने भी किया प्रहार

Chandresh Sharma | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
शहडोल में पटवारी की हत्या के खिलाफ उमा भारती ने सरकार पर साधा निशाना, कमलनाथ ने भी किया प्रहार
शहडोल में पटवारी की हत्या के खिलाफ उमा भारती ने सरकार पर साधा निशाना, कमलनाथ ने भी किया प्रहार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले में खनन माफिया द्वारा पटवारी को ट्रेक्टर से कुचलकर की गई नृशंस हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरु हो गई है। पटवारी की हत्या पर उमा भारती और कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में शहडोल जिले में खनन माफिया द्वारा पटवारी को ट्रेक्टर से कुचलकर की गई नृशंस हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरु हो गई है। बीजेपी में लंबे समय से उपेक्षा की शिकार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उमा भारती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शहडोल के ब्यौहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन- प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही हो।

कमलनाथ ने भी किया प्रहार

इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है। यह पहला मौका नहीं है जब मध्यप्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है। कमलनाथ ने लिखा कि मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

यह है मामला

शहडोल में शनिवार की रात पटवारी प्रसन्न सिंह अन्य पटवारी साथियों के साथ रेत खनन को रोकने गए थे। जो कि अवैध रूप से किया जा रहा था। पटवारी ने रेत से लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया था, जिस पर खनन माफिया की शह पर ट्रैक्टर चालक ने पटवारी को कुचलकर मार डाला। घटना देवलोंद थाना इलाके के गोपालपुर स्थित सोन नदी की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Terror of mining mafia in MP
  • brutal murder of Patwari
  • politics started in the matter
  • Umabharti and Kamal Nath
  • एमपी में खनन माफिया का आंतक
  • पटवारी की नृशंस हत्या
  • मामले में सियासत शुरु
  • उमाभारती और कमलनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं