चुनाव रिजल्ट से पहले उमा को याद आया सीएम की गद्दी छोड़ने का वक्त, बोलीं- अब खनन माफिया के खिलाफ उठाऊंगी लट्ठ

Chandresh Sharma | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
चुनाव रिजल्ट से पहले उमा को याद आया सीएम की गद्दी छोड़ने का वक्त, बोलीं- अब खनन माफिया के खिलाफ उठाऊंगी लट्ठ
चुनाव रिजल्ट से पहले उमा को याद आया सीएम की गद्दी छोड़ने का वक्त, बोलीं- अब खनन माफिया के खिलाफ उठाऊंगी लट्ठ

5 राज्यों के विधानसभा रिजल्ट आने में 72 घंटे ही शेष हैं। इसी बीच पूर्व CM उमा भारती से बयानबाजी शुरु कर दी है। उमा भारती ने कहा कि BJP मेरी पार्टी है, मोदी मेरे नेता हैं और मैं चाहती हूं कि सरकार बीजेपी की बने।

BHOPAL. 5 राज्यों के विधानसभा रिजल्ट आने में 72 घंटे ही शेष हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से बयानबाजी शुरु कर दी है। उमा भारती ने कहा कि बीजेपी मेरी पार्टी है, मोदी मेरे नेता हैं और मैं चाहती हूं कि सरकार बीजेपी की बने। पर सीएम से अकेले में सारे निर्देश दे दूंगी, यदि मेरा कहा नहीं माना तो फिर खुलकर बोलूंगी। उमा भारती ने खुद के सवाल पर कहा कि सीएम का पद छोड़ते ही मेरी घेराबंदी हो चुकी थी। मेरा कद और न बढ़ जाए, इसलिए यह घेराबंदी की गई थी। मुझे मिटाने और बनाने में परिस्थितियों का हाथ है।

खनन माफिया के खिलाफ भरी हुंकार

उमा भारती ने कहा कि यह तीन चीजें मेरे लिए अटल हैं- गाय, शराब और अवैध खनन। उन्होंने कहा कि क्या माफिया के सामने सत्ता असहाय है जो खनन होता रहा और सत्ता रोक नहीं पाई। उन्होंने ताल ठोंककर कहा है कि अब खनन माफिया के खिलाफ लट्ठ लेकर उतरूंगी। ब्यौहारी से इस अभियान की शुरुआत होगी। सरकार किसी की भी रहे मेरा यह अभियान शुरु होगा।

अटल-आडवाणी के बाद मुझे ही झोंका गया

पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा है कि मोदी जी पर कभी संकट आएगा ही नहीं, जब कभी ऐसा हुआ तो सबसे पहले मैं जान की बाजी लगा दूंगी। उन्होंने कहा कि मेरी पोजीशन और योगदान में मेल होना चाहिए। अटलजी और आडवाणी के बाद पार्टी में किसी को झोंका गया तो वह मैं हूं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • former Chief Minister Uma Bharti
  • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
  • announced campaign against mining mafia
  • remembered the time of resigning the post of CM
  • खनन माफिया के खिलाफ अभियान का ऐलान
  • सीएम पद त्यागने का समय किया याद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं