मंदिरों के दान का रिकॉर्ड रोज सार्वजनिक करे सरकार : उमंग सिंघार

Sandeep Kumar | Jul 08, 2026, 23:42 IST
Share
मंदिरों के दान का रिकॉर्ड रोज सार्वजनिक हो
मंदिरों के दान का रिकॉर्ड रोज सार्वजनिक हो

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में बुधवार को सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला। उन्होंने नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उमंग सिंघार ने भोपाल में सरकार पर हमला बोला।
  • बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई मांगी।
  • मंदिरों के दान रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।
  • मंदिरों के दान का रिकॉर्ड रोज पोर्टल जारी हो।

मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में बुधवार को सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला। उन्होंने नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मंदिरों के दान का रिकॉर्ड रोज पोर्टल पर सार्वजनिक करने को कहा।

मंदिरों में चोरी पर सरकार को घेरा

सिंघार ने कहा कि नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसके बावजूद वहां चढ़ावा चोरी की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मध्य प्रदेश के मंदिरों में भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने रामराजा मंदिर, ओरछा का भी जिक्र किया। सिंघार के मुताबिक वहां नौ साल पहले चोरी हुई थी, लेकिन आज तक दोषियों का पता नहीं चल सका। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया।

दान का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

उमंग सिंघार ने कहा कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के मंदिरों में आने वाले दान की जानकारी हर दिन सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार श्रद्धालुओं के दान का हिसाब सार्वजनिक करने से क्यों बच रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि मंदिरों में आने वाले नकद दान, सोना चांदी और अन्य चढ़ावे का दैनिक रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। सिंघार का कहना था कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

सिंघार ने कहा कि सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य के संसाधनों को गुजरात के पक्ष में झुका दिया है। सिंघार ने इसे सीधे शब्दों में एमपी को गुजरात के हाथों गिरवी रखना बताया।

चढ़ावा चोरी के आरोप

आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर ( baglamukhi mandir agar malwa) में दान की भारी अनियमितता उजागर हुई है। आरोप है कि यहां श्रद्धालुओं से मिलने वाला नकद चढ़ावा, सोना और चांदी एक ऐसी समिति वसूल रही थी, जिसका मंदिर के शासकीय प्रबंधन से कोई नाता नहीं है।

गैर-शासकीय समिति खोल बैठी समानांतर वसूली तंत्र!

शिकायत के मुताबिक, मंदिर में शासकीय प्रबंधन समिति अलग से काम करती है। लेकिन उसी परिसर में एक और समिति चुपचाप सक्रिय थी, जिसका कोई सरकारी अधिकार ही नहीं था। यह समिति श्रद्धालुओं से नकद, सोना और चांदी के रूप में दान जमा कर रही थी।

सवाल यह है कि आखिर बिना अनुमति के यह समानांतर वसूली इतने लंबे समय तक कैसे चलती रही। सबसे गंभीर आरोप यह है कि महाभारतकालीन बगलामुखी मंदिर के चढ़ावे की रकम को निजी बैंक खातों में डाला जा रहा था। यानी मंदिर की पवित्र आस्था का पैसा सरकारी खजाने की जगह किसी और की जेब में जाने का शक गहरा गया है।

कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

मामला सामने आते ही कलेक्टर आईएएस प्रीति यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित कर दिया है। जांच दल की अगुवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी करेंगे।

जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नगर परिषद नलखेड़ा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया गया है।

देशभर में मंदिरों के चढ़ावे पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि सिर्फ बगलामुखी मंदिर ही नहीं, बल्कि इन दिनों देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में शुमार अयोध्या राम मंदिर ( ram temple donation) में भी चढ़ावा चोरी का बड़ा मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वहां (राम मंदिर चढ़ावा चोरी) भी करोड़ों रुपए के दान में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद एसआईटी जांच कर रही है।

जांच एजेंसी बैंक अधिकारियों, नकदी गणना में शामिल कर्मियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। मामला अब जमीन खरीद में हुई गड़बड़ियों तक भी पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें...

सोशल मीडिया की सियासत तेज: नर्मदा विवाद पर कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला

वक्फ बोर्ड विवाद और गहराया, भोपाल के निकाह काजी नदवी का इस्तीफा, मुफ्ती भी नाराज

एमपी में हो सकती हैं 44 लोकसभा सीटें, सीहोर-बीना में नई सीटों का प्रस्ताव

एमपी के इस मंदिर में दर्शन मात्र से टलती है अकाल मृत्यु, जानें महामृत्युंजय मंदिर का रहस्य

Tags:
  • अयोध्या
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • बगलामुखी मंदिर
  • आईएएस प्रीति यादव
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती