केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति, उनकी पत्नी के पास एक किलो सोने के अलावा चौंकाने वाली प्रॉपर्टी
BP Shrivastava | Oct 26, 2023, 24:00 IST
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति, उनकी पत्नी के पास एक किलो सोने के अलावा चौंकाने वाली प्रॉपर्टी
केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी प्रहलाद पटेल से दोगुनी संपत्ति की मालकिन हैं। जिसमें उनके पास एक किलो सोना भी है।
JABALPUR. केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी प्रहलाद पटेल से दोगुनी संपत्ति की मालकिन हैं। जिसमें उनके पास एक किलो सोना भी है। जिसका खुलासा प्रहलाद पटेल ने अपने नामांकन पत्र के विवरण में किया है। पांच बार के सांसद प्रहलाद पटेल ने गुरुवार, 26 अक्टूबर को नरसिंहपुर में विधानसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन फार्म के साथ देना होती है संपत्ति की जानकारी
निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार नामांकन फार्म भरने वाले प्रत्याशी को अपनी आय संपत्ति के साथ किसी भी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है तो उसकी भी जानकारी देना होगी। इसके तहत ही प्रहलाद पटेल ने विधायक का नामांकन भरने के दौरान अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी।
2 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
प्रहलाद पटेल ने के पास 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। जिसमें उनके पास 1 लाख रुपए कैश है। इसके साथ ही बैंक में 6 लाख 3 हजार रुपए जमा हैं। पटेल के पीएफ अकाउंट में 16 लाख रुपए हैं तो वहीं 15 लाख की एलआईसी है। इसके साथ वह एक जर्मन मेड रिवॉल्वर और 12 बोर की एक रायफल भी रखते हैं। इस सब के अलावा प्रहलाद पटेल पर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का कर्जा भी है।
पत्नी के पास एक किलो सोने के अलावा इतनी संपत्ति
प्रहलाद पटेल की पत्नी भी करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास प्रहलाद पटेल से अधिक संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है। जिसमें सेविंग अकाउंट में 6 लाख 42 हजार रुपए हैं। इसके अलावा 7 लाख की अलग रकम भी है। साथ ही उनके पास 1 किलो तक सोना और 12 किलो चांदी भी है। इसके अलावा उनके पास में 28 लाख के शेयर भी हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari