MP : यहां लगती है सांपों की अदालत, 200 सालों से चली आ रही है परंपरा

Dolly patil | Nov 02, 2024, 11:16 IST
Share
कुबूलdzet
कुबूलdzet

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक हैरान कर देने वाली परंपरा निभाई जाती है। दरअसल यहां जिला के लसूडिया परिहार गांव में हर साल दीपावली के दूसरे दिन अनोखी अदालत लगती है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक हैरान कर देने वाली परंपरा निभाई जाती है। दरअसल यहां जिला के लसूडिया परिहार गांव में हर साल दीपावली के दूसरे दिन अनोखी अदालत लगती है। आपको बता दें कि यहां पर सांपों की अदालत लगती है। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन दावा है कि यह परंपरा बाबा मंगलदास के मंदिर में 200 सालों से चली आ रही है। जानकारी के मुताबिक इस अदालत में सांपों के काटे हुए लोगों को सांप खुद काटने का कारण बताते हैं।

सीहोर : करोड़ों के गबन का मामला, फरार आरोपियों पर रखा 10 हजार का इनाम

नाग देवता की महसूस होती हैं उपस्थिति

महिला को सांप ने काटा
महिला को सांप ने काटा

मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया जाता है, जैसे की थाली को नगाड़े की तरह बजाया जाता है और पुजारी मंत्रोच्चार करते हैं, इस के बाद उन लोगों पर असर दिखने लगता है, जिन्हें कभी सांप ने काटा हो। दावा है कि उस दौरान उन लोगों के शरीर में नाग देवता की उपस्थिति महसूस होती है और वो बताने लगते हैं कि उन्हें किस कारण डसा गया था।

200 सालों से चली आ रही परंपरा

इस परंपरा के अनुसार, जिन लोगों को सालभर में कभी भी सांप ने काटा होता है, वो दीपावली के अगले दिन इस मंदिर में आते हैं। यहां पुजारी द्वारा विशेष मंत्र पढ़े जाते हैं और व्यक्ति के गले में बेल बांधकर जहर को उतारने की प्रक्रिया की जाती है। मान्यता है कि स्वयं व्यक्ति के अंदर आकर बताते हैं कि उन्होंने उसे क्यों काटा। दावा है कि ये परंपरा200 सालों से चली आ रही है।

नागिन के टुकड़े बने पत्थर, सर्पदेवी कर रही मन्नतें पूरी... दूसरे राज्यों से भी आ रहे श्रद्धालु

धार्मिक आस्था और सांपों के प्रति गहरे विश्वास

यह अनोखी अदालत हर साल सैकड़ों लोगों को अपनी ओर खींचती है। श्रद्धालु इस परंपरा को देख हैरान रह जाते हैं, लेकिन इस पर अटूट विश्वास भी करते हैं। यह परंपरा एक अनोखी धार्मिक आस्था और सांपों के प्रति गहरे विश्वास की कहानी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • सीहोर
  • Latest Madhya Pradesh News in Hindi
  • Latest Madhya Pradesh News
  • Madhya Pradesh News Updates
  • Madhy Pradesh
  • सांपों की अदालत
  • नाग देवता
SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं

By Sumit Kumar

SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं
सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया

By Umeshwari Baghel

सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश

By Mukesh Sharma

जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश
भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक की पिटाई पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने DGP को किया तलब, सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

भड़ाना हत्याकांड और संघ प्रचारक की पिटाई पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने DGP को किया तलब, सख्त कार्रवाई के निर्देश
राजस्थान में बिना जरूरी मशीनों के हजारों वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी निगरानी पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बिना जरूरी मशीनों के हजारों वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी निगरानी पर सवाल
Chhattisgarh Politics: महतारी वंदन के पैसे महंगाई से वसूल रही सरकार? दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

By Umeshwari Baghel

Chhattisgarh Politics: महतारी वंदन के पैसे महंगाई से वसूल रही सरकार? दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

By Harrison Masih

हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश