बिन ब्याही मां : प्रेमी नहीं , ये निकला बच्चे का पिता , DNA से खुला राज

Jitendra Shrivastava | May 30, 2024, 18:26 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

खंडवा में एक अनोखा, लेकिन शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग बिन ब्याही मां के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद जो खुलासा हुआ है उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

बिन ब्याही मां : मध्य प्रदेश के खंडवा नाबालिग बिन ब्याही मां के केस में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह चौंका देने वाला है। डीएनए टेस्ट में सब कुछ साफ हो गया है। 13 साल की नाबालिग मां की बच्ची का पिता कोई और नहीं उसका बड़ा भाई है। रिपोर्ट आते ही पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पीढ़िता हर बार नई कहानी गढ़ती थी

दरअसल, खंडवा में रहने वाली 13 साल की एक नाबालिग बच्ची ने एक बेटी को जन्म दिया था। यह पूरा मामला पदमनगर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद लड़की ने अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस पूछताछ में हर बार वह नई कहानी गढ़ती थी। उसने कुछ काल्पनिक नाम भी बताए जिनका का कोई वजूद नहीं था। पुलिस की तलाश में उस नाम कोई नहीं मिलता था तो नाबालिग मां कहती थी कि उसने चेहरा नहीं देखा है। पीड़िता ने 26 अप्रैल को बच्ची को जन्म दिया था।

परिवार के लोग ही गुमराह कर रहे थे

खंडवा पुलिस लगातार मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। वहीं, पीड़िता के परिवार के लोग पुलिस को गुमराह कर रहे थे। हर बार एक नई कहानी सुनाते थे। इस दौरान पुलिस को एक धन्ना नाम के लड़के के बारे में जानकारी मिली, जिससे लड़की अक्सर मिलने जाती थी। पुलिस ने धन्ना से पूछताछ की तो अहम जानकारी उसने दी। उसने बताया कि उसने कभी उसके साथ कुछ नहीं किया है। उसका भाई ही उसके साथ गलत काम करता था।

पुलिस की सख्ती के बाद भाई ने कबूला गुनाह

पुलिस ने पीड़िता के भाई को पकड़कर सख्ती की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। वहीं परिजनों का कहना था कि बच्ची धन्ना की है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाया। बुधवार को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। इसमें यह पता चला है कि बच्ची का डीएनए धन्ना से नहीं, उसके भाई से मैच कर रहा है। ऐसे में बच्ची का पिता उसकी नाबालिग मां का भाई ही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खंडवा
  • बिन ब्याही मां
  • डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट
  • 13 साल की नाबालिग मां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं