प्रसाद में नशा देकर लड़कियों का शोषण, मथुरा से IIT पासआउट इंजीनियर बाबा गिरफ्तार
Sanjay Dhiman | Jun 02, 2026, 17:51 IST
Photograph: (the sootr)
मथुरा के राधाकुंड में ऑनलाइन गीता ज्ञान के बहाने लड़कियों को फंसाने वाला तथाकथित 'आईआईटियन बाबा' अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार हो गया है। आरोपी आईआईटी रुड़की का पूर्व छात्र है, जो प्रसाद में नशीला दूध देकर छात्राओं का यौन शोषण और ब्रेनवॉश करता था।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- हाईटेक ढोंगी गिरफ्तार: मथुरा पुलिस ने ऑनलाइन गीता ज्ञान देने वाले 'आईआईटियन बाबा' अभिषेक मिश्रा को पकड़ा।
- आईआईटी रुड़की कनेक्शन: आरोपी ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया और राधाकुंड में भेष बदलकर रहता था।
- नशीला प्रसाद देकर दरिंदगी: बाबा छत्तीसगढ़ की नर्सिंग छात्रा को नशीला दूध पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी है।
- ब्लैकमेलिंग और धमकी: आरोपी पीड़ित छात्रा का वीडियो वायरल करने और परिवार को मारने की धमकी देता था।
- दो अन्य लड़कियां बरामद: पुलिस छापेमारी में दो पीड़ित युवतियां मिलीं, जिन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।
आरोपी बाबा का असली नाम अभिषेक मिश्रा है, जो मूल रूप से उड़ीसा का निवासी है। वह खुद को 'आदिकर्ता नारायण दास' कहकर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सीधे राधाकुंड आकर साधु के भेष में रहने लगा। वह अपनी बड़ी डिग्री का इस्तेमाल युवाओं को दिगभ्रमित करने के लिए करता था।
fbf43c14-ce9
ऑनलाइन क्लास से युवाओं का ब्रेनवॉश
आश्रम में रहने वाले युवा बाबा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते थे। आरोपी युवाओं की मानसिक स्थिति को अपने काबू में कर लेता था। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। नेताओं और समाजसेवियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोग भी इस पाखंडी की गिरफ्तारी के बाद काफी गुस्से में हैं।
छत्तीसगढ़ की नर्सिंग छात्रा बनी शिकार
15 मई की रात को पाखंडी बाबा अभिषेक मिश्रा उनके कमरे पर आया। उसने पीड़िता को जबरदस्ती दूध पीने को दिया और कहा कि यह ठाकुरजी का महाप्रसाद है। छात्रा ने बताया कि उसे दूध से गंभीर एलर्जी है। इसके बावजूद बाबा ने दबाव बनाकर उसे वह नशीला दूध पिला दिया। दूध पीने के महज एक घंटे के भीतर छात्रा पूरी तरह अचेत हो गई।
होश खोने के बाद अश्लील हरकतें और धमकी
डरी-सहमी छात्रा तुरंत ट्रेन का टिकट कराकर अपने घर छत्तीसगढ़ लौट गई। घर पहुंचकर उसने अपनी मां को रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन करके उसे धमकाता रहा। उसने धमकी दी कि उसके पास छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो है। वह इस वीडियो को इंटरनेट पर पूरी तरह से वायरल कर देगा।
पुलिस छापेमारी में मिली कई लड़कियां
गिरफ्तारी के समय वहां दो और लड़कियां बेहद दयनीय हालत में मिलीं। इनमें से एक लड़की बिलासपुर की और दूसरी मध्य प्रदेश के छतरपुर की है। दोनों लड़कियों की दिमागी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने परिजनों की अनुमति से दोनों को आगरा नशा मुक्ति केंद्र भेजा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्रवाई में पुलिस की मदद की।
यह खबरें भी पढ़ें...
खाता विभाजन के नाम पर एक लाख की मांग, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार
मर्जी से वेश्यावृत्ति करना अपराध नहीं, पुलिस प्रताड़ित नहीं कर सकती- सुप्रीम कोर्ट
वापस मिलेगा बरसों पुराना जमा पैसा, बस इस अनक्लेम्ड मनी पोर्टल पर करें अप्लाई
एमपी में कोयले से बनेगी गैस, बिजली-उर्वरक उद्योगों को फायदा, 37,500 करोड़ की योजना मंजूर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari