अब एक ही अकाउंट से पांच जगहों पर कर सकेंगे UPI ट्रांजेक्शन, UPI सर्किल डेलीगेटेड पेमेंट सर्विस लॉन्च

Pratibha ranaa | Aug 31, 2024, 07:45 IST
Share
UPI
UPI

अब आप UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस के जरिए एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से ज्यादा मोबाइल डिवाइस में कर सकते हैं। यह सुविधा प्राइमरी यूजर को 15,000 तक की ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ अपने बैंक खाते का एक्सेस सेकंडरी यूजर्स को देने की अनुमति देती है।

अब आप एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से अधिक मोबाइल डिवाइस में कर सकते हैं। सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर, 'UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस' (UPI Circle Delegated Payment Service) लॉन्च किया है।

इस सुविधा को एक्टिव करके आप अपने UPI ऐप में एक या अधिक व्यक्तियों को जोड़ सकते हैं। इस तरह से जुड़े हुए सभी लोग आपके बैंक खाते से UPI भुगतान कर सकेंगे। इस फीचर के माध्यम से आप अधिकतम 15,000 रुपए तक का लेनदेन कर सकते हैं। इस सुविधा में आप पांच लोगों को जोड़ सकते हैं।

आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं

यदि आप माता-पिता हैं और अपने बच्चे की कॉलेज फीस और उसकी अन्य आवश्यकताओं के लिए खर्च भेजते हैं या आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं, जो डिजिटल भुगतान में सहज नहीं हैं - ऐसे में UPI सर्किल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस फीचर के जरिए आप अपने बैंक खाते का एक लिमिट तक एक्सेस अपने डिपेंडेंट्स को दे सकते हैं। UPI सर्किल में जोड़ने पर वह व्यक्ति सेकंडरी यूजर होगा और आप प्राइमरी यूजर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...सितंबर से गूगल प्ले स्टोर से हटेंगे हजारों एप, आधार और UPI के नियम भी बदलेंगे, जानें वजह

UPI सर्किल क्या है?

UPI सर्किल एक डिजिटल समाधान है, जिसमें पेमेंट करने वाला यूजर UPI खाते से किसी व्यक्ति को सीमित मात्रा में ट्रांजेक्शन की अनुमति दे सकता है।

फुल और पार्शियल डेलीगेशन क्या है?

फुल डेलीगेशन के तहत प्राइमरी यूजर अपने सभी सेकंडरी यूजर्स को एक लिमिट तक ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। UPI सर्किल में यह अधिकतम सीमा 15,000 रुपए है। हालांकि, एक बार में अधिकतम 5,000 रुपए का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। पार्शियल डेलीगेशन में प्राइमरी यूजर अपने सेकंडरी यूजर्स को पेमेंट प्रोसेस शुरू करने की अनुमति देता है, लेकिन पेमेंट तभी हो सकेगा जब प्राइमरी यूजर UPI पिन (PIN) डालता है। इसमें पेमेंट की अधिकतम सीमा फुल ट्रांजेक्शन के बराबर, यानी 15,000 रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...UPI के बाद RBI का नया कदम: डिजिटल लोन के लिए आएगा ULI प्लेटफॉर्म

Q & A - ये भी जानिए...

  • UPI सर्किल का उपयोग कौन कर सकता है?
    प्राइमरी यूजर, जिसके पास बैंक और UPI अकाउंट है, वह UPI सर्किल बना सकता है। इसमें जो लोग जोड़े जाएंगे, वे UPI पेमेंट कर पाएंगे।
  • UPI सर्किल का क्या लाभ है?
    इस सुविधा से अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले लोग एक ही अकाउंट से UPI भुगतान कर सकेंगे। इमरजेंसी या अकाउंट के अभाव में यह सुविधा अत्यंत उपयोगी हो सकती है।
  • ऑथराइजेशन कंट्रोल कैसे काम करता है?
    उत्तर: प्राइमरी यूजर के पास सभी सेकंडरी यूजर्स का फुल कंट्रोल होता है। उसकी अनुमति के बिना कोई सेकंडरी यूजर पेमेंट नहीं कर सकता।
  • UPI सर्किल का उपयोग करने के लिए क्या सेकंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना आवश्यक है?
    नहीं, यह फीचर उन लोगों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है।
  • क्या सेकंडरी यूजर इस सुविधा के माध्यम से सभी प्रकार का भुगतान कर सकता है?
    नहीं, सेकंडरी यूजर केवल मर्चेंट और पर्सनल ट्रांजेक्शन कर सकता है। UPI सर्किल के जरिए ऑटो-पे या लाइट ट्रांजेक्शन संभव नहीं है।
  • क्या अलग-अलग सेकंडरी यूजर के लिए ट्रांजेक्शन लिमिट सेट की जा सकती है?
    हां, UPI सर्किल में प्राइमरी यूजर के तौर पर आप सभी सेकंडरी यूजर्स के लिए अलग-अलग पेमेंट लिमिट सेट कर सकते हैं।
  • क्या यह सभी UPI ऐप पर उपलब्ध है?
    हां, सरकार ने इसे सभी UPI ऐप के लिए उपलब्ध किया है। यदि आपके ऐप में यह फीचर उपलब्ध नहीं है, तो इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
pratibha rana
pratibha rana


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • UPI
  • यूपीआई सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस
  • UPI Circle Delegated Payment Service
  • यूपीआई ऐप
  • UPI App
  • यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच