मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मेरी पत्नी अभी भी मुझे 3 हजार रुपए ही देती है, इसलिए महिला संभाल रही भारत की फायनेंस मिनिस्ट्री
Pratibha Rana | Jan 28, 2024, 11:28 IST
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मेरी पत्नी अभी भी मुझे 3 हजार रुपए ही देती है, इसलिए महिला संभाल रही भारत की फायनेंस मिनिस्ट्री
शनिवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है।उन्होंने आगे कहा कि, मैं दोस्तों से कभी-कभी मजाक में बोलता हूं कि मेरी बाज़ार में कितनी भी साख हो।
संजय गुप्ता, INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से फिर साफ हुआ कि घर में धर्मपत्नी ही पूरा फायनेंस मैनेजमेंट संभालती है और यह काम उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है। शनिवार (27 जनवरी) को इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दोस्तों से कभी-कभी मजाक में बोलता हूं कि मेरी बाजार में कितनी भी साख हो, पर घर के अंदर 3 हजार रूपए की है। बीवी 3 हजार रुपए से ज्यादा देती ही नहीं है।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि महिलाएं ही घर चलाती है। मैंने 3 हजार जल्दी खत्म कर दिए तो कहती है क्यों तुमने 3 हजार इतने जल्दी खर्चा कर दिए। मैंने कहा कि मैं 4-5 मंदिर गया था तो कहती है 500-500 के नोट चढ़ा दिए। मैं मैनेजमेंट बता रहा हूं फाइनेंस का। महिलाएं किस तरह से इसे संभालती है।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि किसी भी सरकार के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री सबसे महत्वपूर्ण होती है। हमारे देश की फाइनेंस मिनिस्ट्री भी महिला के हाथों में है। घरों के अंदर भी महिला के पास ही रहती है। यही कारण है कि हमारी फाइनेंस मिनिस्टर महिला है, जो भारत की साख है।
मंत्री विजयवर्गीय विधासनभा चुनाव के दौरान से ही अपने लगातार बयानों से चर्चा में बने हुए हैं। इसके पहले भी जब वह बोलते हैं तो उनके बयान सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के दिन इंदौर में उन्होंने ध्वजारोहण किया था। वह इंदौर में लगातार विकास संबंधी बैठके ले रहे हैं।
रुपए जल्दी खर्च किए तो पूछती है क्या किया
इसलिए हमारे देश की फायनेंस मिनिस्ट्री महिलाओं के हाथ
विजयवर्गीय के बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj