नेशनल गेम्स 2025 में चमका MP, एक दिन में 5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीते
Siddhi Tamrakar | Feb 14, 2025, 10:40 IST
national-games-2025-madhya-pradesh-performance
उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 के आखिरी दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। बता दें एमपी ने अब तक कुल 81 मेडल जीते हैं। इस शानदार सफलता के साथ प्रदेश ने टॉप 4 राज्यों में अपनी जगह बनाई है।
उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 के आखिरी दिन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर प्रदेश ने 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और इस सफलता के साथ प्रदेश ने पदक तालिका (medal table) में टॉप 4 राज्यों में अपनी जगह बनाई।
खबर यह भी- 38वें नेशनल गेम्स में MP ने रचा इतिहास, एक ही दिन में जीते 6 गोल्ड
मलखंब में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन के टेट्राथलॉन मिक्स्ड रिले में मध्य प्रदेश के यश बथेरे और रमा सोनकर की जोड़ी ने 829 का स्कोर किया और गोल्ड मेडल जीता।
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी मेडल विजेताओं को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का कारण है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।इसके अलावा, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
खबर यह भी- 38वें नेशनल गेम्स में MP ने रचा इतिहास, एक ही दिन में जीते 6 गोल्ड
मलखंब में मध्य प्रदेश का रहा दबदबा
- वुमेंस कैटेगरी मलखंब में अनुष्का नायक ने 8.40 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता।
- मेन्स कैटेगरी में प्रणीत यादव ने स्वर्ण और कुंदन कच्छावा ने सिल्वर मेडल जीते।
- वुमेंस ऑल राउंड कैटिगरी में जेसिका प्रजापति ने गोल्ड मेडल जबकि अनुष्का नायक ने सिल्वर मेडल अर्जित किया।
- मेन्स कैटिगरी में कुंदन कच्छावा ने गोल्ड और देवेन्द्र पाटीदार ने सिल्वर मेडल जीते।
मॉडर्न पेंटाथलॉन में MP को मिला गोल्ड
इन खेलों में भी किया शानदार प्रदर्शन
- कैनोइंग:वुमेंस स्प्रिंट K4 500 मीटर में निधि, डैली बिश्नोई, मनस्विनी स्वाई और एल मीणा देवी की टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
- मेंस स्प्रिंट K4 500 मीटर:अक्षित बरोई, हिमांशु टंडन, निंगोम्बम मीटेल और सचिन की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- हॉकी:वुमेंस हॉकी टीम ने हरियाणा के खिलाफ फाइनल में 4-1 से हारकर सिल्वर मेडल जीता।
- रेसलिंग:53 किलोग्राम वुमेंस कैटेगरी में पूजा जाट ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
मध्य प्रदेश की मेडल टेबल
- गोल्ड मेडल:34
- सिल्वर मेडल:25
- ब्रॉन्ज मेडल:23
- कुल मेडल:82
खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta