MP में कांग्रेस को वास्तु दोष की आशंका, मुक्ति पाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर किया ये उपाय

Vikram Jain | May 17, 2024, 24:17 IST
Share
Vaastu defect in Congress MP Congress PCC Office Bhopal
Vaastu defect in Congress MP Congress PCC Office Bhopal

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस का वास्तु दोष खत्म नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव के नतीजे और उसके बाद कांग्रेस में मची भगदड़ से ये साफ है कि कांग्रेस के ग्रह दोष अभी दूर नहीं हुए हैं। खबर है कि कांग्रेस ने वास्तु एक्सपर्ट की सलाह पर काम करना शुरु कर दिया है।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव में हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय (MP Congress Office) में वास्तु दोष (Vastu Defect) निवारण की कोशिशें शुरू हो गई है!, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) कार्यालय में वास्तु दोष को देखते हुए गेट को बंद करवा दिए हैं और एक दूसरा गेट आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को जीतू पटवारी ने भवन का निरीक्षण किया था। वहीं इसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि वास्तु दोष के कारण नहीं बल्कि भवन की साज सज्जा का जो काम चल रहा है, उसके कारण दरवाजा बंद किया है। अब इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने निशाना साधा हैं।

कांग्रेस में वास्तु दोष!

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मानते हैं कि कांग्रेस मुख्यालय में वास्तु दोष है। इसलिए पीसीसी चीफ वास्तु दोष के निराकरण के लिए कोशिशें जारी है। यहां का मुख्य द्वार बुधवार तक खुला रहता था, लेकिन गुरुवार को उसे बंद कर दूसरे गेट को खोला गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी छोड़ रहे नेताओं को रोकने के लिए मेन गेट दरवाजा बंद किया गया है।

कांग्रेस ने खोजी नई तरकीब

बता दें कि एमपी कांग्रेस से कई नेता, जिनमें विधायक और सांसद सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिए हैं। ऐसे में पार्टी छोड़ भाग रहे नेताओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने ये नई तरकीब खोजी है। उनका मानना है कि यह वास्तु दोष है, इसलिए पार्टी मुख्यालय का मेन गेट बंद करना चाहिए।

कांग्रेस और उनमें ही सारा वास्तु दोष

कांग्रेस के इस तरह के प्रयोग को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस और उनमें ही सारा वास्तु दोष है। लेकिन वे इसे दूर करने की बजाय कांग्रेस भवन में ही वास्तु दोष ढूंढ रहे हैं। सलूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि कांग्रेस में वास्तु दोष… पता नहीं कांग्रेस के नेता यह सच्चाई कब समझेंगे कि सारा दोष उनमें व कांग्रेस में है… लेकिन उसे दूर करने की बजाय वो तो हमेशा कांग्रेस भवन में ही वास्तु दोष ढूंढने में लगे रहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि अब जीतू पटवारी के निर्देश पर पीसीसी का वास्तु दोष दूर करने के लिए पीसीसी का हमेशा बंद रहने वाला द्वार खोल दिया गया है, और मुख्य द्वार पर ताला लटका दिया गया है। इसके पहले कमलनाथ ने वास्तु दोष दूर करने की कोशिश करते हुए पीसीसी में कई परिवर्तन किए थे। नतीजा कांग्रेस 116 से 66 पर आ गई और अब जीतू पटवारी के इन प्रयासों के बाद कांग्रेस पूरी तरह से खाली हो जाएगी, बस वो अकेले ही बचेंगे।

कांग्रेस ने बदलाव की बात से किया इनकार

इधर, कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने वास्तु दोष के चलते कार्यालय में बदलाव की बात से इनकार किया हैं। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग में काम होना था वह किया जा रहा है, लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से कार्यालय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। मुकेश नायक ने ये भी कहा है कि वस्तु शास्त्र को वैज्ञानिक आधार पर विशेष माना जाता है और वास्तु शास्त्र का सही से इस्तमाल किया जाए तो नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है और पॉजिटिव वातावरण बना रहता है।

कांग्रेस में वास्तु दोष, एमपी कांग्रेस मुख्यालय, वास्तु दोष, जीतू पटवारी
Vaastu defects in Congress, MP Congress Headquarters, vastu defect, jeetu patwari

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • Jeetu Patwari
  • कांग्रेस में वास्तु दोष
  • एमपी कांग्रेस मुख्यालय
  • वास्तु दोष
  • Vaastu defects in Congress
  • MP Congress Headquarters
  • vastu defect
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार