मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

Amresh Kushwaha | Oct 05, 2026, 07:24 IST
Share
मानसून जाते ही तपने लगा​ मध्य भारत।
मानसून जाते ही तपने लगा​ मध्य भारत।

मानसून की विदाई के साथ मध्य भारत में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अब दिन तप रहे हैं। वहीं रात के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। राजस्थान के पिलानी में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दिन में तेज धूप और उमस परेशान कर रही है।

हालांकि 7 और 8 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। तीनों राज्यों में अक्टूबर महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 05 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम बदल गया है। दिन में तेज धूप पड़ रही है। वहीं रात में ठंडक बढ़ती जा रही है। पिछले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरा है। अनूपपुर के अमरकंटक में रात का पारा 16 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में भी तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, उज्जैन और पचमढ़ी में भी रात का पारा गिरा है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण उमस और गर्मी महसूस हो रही है।

अक्टूबर में तीनों मौसम का असर दिखेगा

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक अक्टूबर में मौसम तेजी से बदलता है। पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हो गया है। दिन में तेज धूप है, जबकि रात में ठंडक बढ़ रही है।

7 और 8 अक्टूबर को फिर बदल सकता मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और मैहर में बारिश का अलर्ट है। उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट भी अलर्ट में शामिल हैं।

5 और 6 अक्टूबर को बारिश के आसार नहीं

IMD भोपाल के मुताबिक अगले 2 दिन प्रदेश में बारिश नहीं होगी। यानी 5 और 6 अक्टूबर को कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। इन दोनों दिनों में दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी।

100 दिन सक्रिय रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

इस बार मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 100 दिन सक्रिय रहा। मानसून ने 24 जून को प्रदेश में एंट्री ली थी। इसके बाद 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से इसकी विदाई हो गई। अब मानसून की जगह मौसम में गर्मी और रात की ठंडक का असर बढ़ रहा है।

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
28 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 05 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है। पिछले साल मानसून अक्टूबर के मध्य के आसपास विदा हुआ था। इस बार सितंबर से ही इसकी वापसी के संकेत मिलने लगे थे।

सितंबर में बारिश ने बदला मौसम का पूरा खेल

हालांकि सितंबर के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना था। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। अब बारिश थमने के बाद ज्यादातर इलाकों में गर्मी और उमस महसूस हो रही है।

कोरबा सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान कोरबा में दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब मौसम रहेगा ड्राई, कोई अलर्ट नहीं

मानसून की वापसी के साथ अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 05 अक्टूबर को किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

रायपुर में आसमान साफ, 34 डिग्री रहेगा पारा

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 05 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। रविवार को पिलानी में सबसे ज्यादा 41 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा। इन पश्चिमी जिलों में दिनभर तेज गर्मी महसूस हुई।

पूर्वी जिलों में भी सामान्य से ज्यादा तापमान

अलवर, टोंक, जयपुर, सीकर और करौली समेत पूर्वी जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में धूप निकलने की संभावना है।

कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी जिलों में धूप रही। रविवार को श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री, चूरू में 40.2 डिग्री और बीकानेर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर में 39.7 डिग्री और बाड़मेर में 39.1 डिग्री तापमान रहा। जोधपुर में 38.7 डिग्री और टोंक में 38.6 डिग्री दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ और अलवर में 38.2 डिग्री तापमान रहा। फलोदी में पारा 38 डिग्री तक पहुंचा।

पश्चिमी जिलों में गर्म हवाओं का असर

पश्चिमी राजस्थान के जिन जिलों में तापमान 38 डिग्री या उससे ज्यादा रहा, वहां गर्म हवाएं भी चलीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान और पाकिस्तान सीमा पर एंटी साइक्लोन बना है। इसके कारण दिन में सतह के पास 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ी ठंडक

जहां पश्चिमी राजस्थान दिन में तप रहा है, वहीं कुछ इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं। उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, पाली, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या उससे नीचे दर्ज हो रहा है। रविवार को माउंट आबू सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में देर शाम से सुबह तक गुलाबी सर्दी महसूस होने लगी है।

अगले सप्ताह मौसम साफ और गर्म रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अब राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं रात का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Tags:
  • imd
  • मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • Weather update
  • मानसून की विदाई
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट