/sootr/media/media_files/2025/06/20/vande-bharat-train-jhansi-attack-2025-06-20-09-55-00.jpg)
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। ट्रेन दिल्ली से भोपाल आ रही थी। इस हमले का आरोप भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगाया जा रहा है। यह घटना Vande Bharat Express के एक्जीक्यूटिव कोच (E-2) में हुई। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इसने ट्रेन यात्रियों को भी भयभीत कर दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला...
बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार भाजपा विधायक राजीव सिंह और उनके परिवार ने दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। राजीव सिंह का सीट नंबर 8 था। उनकी पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर 50 और उनके बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर 51 था। ट्रेन के कोच में सवार यात्री राज प्रकाश ने सीट नंबर 49 पर बैठने के दौरान विधायक से सीट बदलने का दबाव महसूस किया। विधायक ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन राज प्रकाश ने मना कर दिया।
इसके बाद, जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन के कोच में 7-8 लोग दाखिल हुए। सीट पर बैठने के लिए मना करने पर राज प्रकाश के साथ लात-घूंसे से हमला किया। हमला इतना गंभीर था कि राज प्रकाश की नाक में फ्रैक्चर हो गया और वह खून से लथपथ हो गए।
डरा हुआ है यात्री
घटना के बाद ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तो मीडियाकर्मियों ने पीड़ित यात्री राज प्रकाश से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन वह इतने डरे हुए थे कि उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर चिंता
बताया जा रहा है कि, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक पोस्ट की। पूर्व मंत्री रावत नें लिखा, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 50 पर बैठे 1 व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की घायल व्यक्ति के नाक,मुंह,कान से खून बहने लगा इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे। वंदे भारत जैसी ट्रेन…
— Ramniwas Rawat (@rawat_ramniwas) June 19, 2025
ट्रेन में घबराए यात्री
मारपीट की घटना ने ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों को भी घबराहट में डाल दिया। कीर्ति नाम की एक यात्री ने बताया कि झांसी स्टेशन से चढ़े हुए लोग 49 नंबर सीट पर बैठे राज प्रकाश के ऊपर लात-घूंसे और चप्पल चला रहे थे। इस घटना से न केवल पीड़ित यात्री बल्कि अन्य यात्री भी डर गए थे। उन्होंने कहा कि Vande Bharat जैसी ट्रेन में ऐसी घटनाएं बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।
पुलिस मौजूदगी में हुई मारपीट
खास बात यह है कि इस मारपीट के दौरान पुलिस के तीन-चार जवान भी मौके पर मौजूद थे। एक यात्री ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही यह घटना हुई और पुलिस ने इसे अनदेखा कर दिया। बाद में रेलवे पुलिस आई, लेकिन तब तक यह घटना हो चुकी थी।
विपक्ष का आरोप
कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। साथ ही भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर Vande Bharat Express में एक यात्री के साथ मारपीट की। उन्होंने इसे "सुशासन" की असलियत बताते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
-
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
Vande Bharat Express | vande bharat | Jhansi | bjp mla | assault | RAILWAY | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP News