दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की खबर पर बोले वीडी शर्मा- पहले खुद रिजाइन जारी करते हैं फिर करवाते हैं एफआईआर

BP Shrivastava | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की खबर पर बोले वीडी शर्मा- पहले खुद रिजाइन जारी करते हैं फिर करवाते हैं एफआईआर
दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की खबर पर बोले वीडी शर्मा- पहले खुद रिजाइन जारी करते हैं फिर करवाते हैं एफआईआर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय के इस्तीफे का वीडियो वायरल होने पर कहा, वे पहले इस्तीफा देते हैं, अपने कार्यकर्ता से इसे जारी करवाते हैं और बाद में हमारे कार्यकर्ता पर एफआईआर करवाते हैं।

BHOPAL. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के इस्तीफे का वीडियो वायरल होने पर कहा कि वे पहले खुद इस्तीफा देते हैं, अपने कार्यकर्ता से इसे जारी करवाते हैं और बाद में हमारे कार्यकर्ता पर एफआईआर करवा देते हैं। वीडी ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह ने खबरों में आने के लिए खुद यह किया है। ये उनका पुराना कैरेक्टर है।

'कांग्रेस में राजनीति का अपराधीकरण'

वीडी शर्मा ने सोमवार को बीजेपी प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीति में अपराधीकरण हो गया है। कांग्रेस में उम्मीदवारों की सूची आने के बाद यह बात एक फिर साबित हो गई है। महिलाओं को ट्रेन में छेड़ने और प्रताड़ित करने वालों को टिकट देने का काम किया है। छिंदवाड़ा के सातों के सात विधायक नकारा हैं, जो कमलनाथ एक नाम घोषित नहीं कर पाए। कांग्रेस में हार का डर साफ दिख रहा है।

तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर बीजेपी तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगी। यह सम्मेलन 17, 18 और 19 अक्टूबर को प्रदेश के 12 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर होगा। इन केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की टोली मौजूद रहेगी और बूथ विजय की रणनीति बनाएगी। बीजेपी की मूल ताकत, उसका बूथ का कार्यकर्ता है। वो हमारा एक सजग पहरी है। एक शक्ति केंद्र करीब 6 बूथ को मिलाकर बनाया गया है। इस कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं की भी सहभागिता होगी। हर बूथ पर 51 परसेंट वोट शेयरिंग ही हमारा लक्ष्य है।

बीजेपी में नहीं कोई नाराज

पार्टी में उठ रहे नाराजगी के स्वर पर वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी में कोई नाराज नहीं है। हमारी अगली सूची और मेनिफेस्टो भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। हमने इसकी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के जीत के दावों पर शर्मा ने कहा कि वे दावा ही करते रह जाएंगे। ये मुगेरीलाल बने हुए हैं। वहीं संविदा कर्मियों को हटाए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वही करती है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Statement of BJP state president VD Sharma
  • video of Digvijay Singh's resignation
  • VD accuses Digvijay Singh
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान
  • दिग्विजय सिंह के इस्तीफे का वीडियो
  • वीडी ने दिग्विजय सिंह पर लगाया आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा