एमपी में जीत, बूथ मैनेजमेंट और संगठन शक्ति के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ

Vikram Jain | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में जीत, बूथ मैनेजमेंट और संगठन शक्ति के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ
एमपी में जीत, बूथ मैनेजमेंट और संगठन शक्ति के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बूथ मैनेजमेंट और संगठन शक्ति के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ की।

BHOPAL.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं को श्रेय दिया जा रहा है, लेकिन इससे इतर एक और वजह है इस बंपर जीत की। वो है संगठन की शक्ति और प्रदेश स्तर पर किए गए बूथ मैनेजमेंट की। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में जमकर तारीफ की। शाह का कहना था कि मध्यप्रदेश में संगठन की सक्रियता से ही इस तरह का परिणाम मिल सका है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी टीम बधाई की पात्र है।

सुबह 6 बजे से किया एक्टिव

ज्ञात हो कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इसमें प्रदेशवार संगठन की ओर से प्रजेंटेशन दिए गए। इस दौरान मध्यप्रदेश संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रजेंटेशन दिया। शर्मा ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की ओर से की गई तैयारियों और सरकार के साथ समन्वय की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की ओर से बूथ मैनेजमेंट और मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने डिटेल में बताया कि किस प्रकार इस योजना को मूर्तरूप दिया गया। वीडी शर्मा का प्रजेंटेशन देखने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह अन्य प्रदेश इकाइयों के लिए अनुकरणीय प्लान है।

प्रजेंटेशन में शामिल प्वॉइंट

  • मध्य प्रदेश में वोट शेयर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास
  • बूथ प्रबंधन का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन
  • मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और वोट डलवाने के लिए किए गए प्रयोग
  • संगठन को मजबूत और सक्रिए बनाए रखने के लिए किए जा रहे नवाचार
Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Booth management of BJP
  • BJP state president VD Sharma
  • meeting of BJP officials in Delhi
  • praise of VD Sharma
  • बीजेपी का बूथ मैनेजमेंट
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • दिल्ली में BJP पदाधिकारियों की बैठक
  • वीडी शर्मा की तारीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा