तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता, इन सांसदों और विधायकों को मिली जिम्मेदारी

Vikram Jain | Nov 20, 2023, 24:00 IST
Share
तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता, इन सांसदों और विधायकों को मिली जिम्मेदारी
तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता, इन सांसदों और विधायकों को मिली जिम्मेदारी

एमपी बीजेपी के दिग्गज नेताओं को तेलंगाना चुनाव के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BHOPAL. एमपी और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने बाद बीजेपी हाईकमान का फोकस अब राजस्थान और तेलंगाना पर है। इन दोनों राज्यों में अब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। बीजेपी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता अब तेलंगाना चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए बीजेपी के 22 नेताओं को जिम्मेदारी दी हैं। पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद अब इन स्टार प्रचारकों को प्रचार करना है।

तेलंगाना चुनाव में निभाएंगे मुख्य भूमिका

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं को तेलंगाना जाने के लिए कहा गया है। इन नेताओं को वहां विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता इस हफ्ते में तेलंगाना के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले नेताओं में कई मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है। यहां 28 नवंबर तक चुनाव प्रचार होगा। बता दे कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

22 नेताओं को तेलंगाना की जिम्मेदारी

बीजेपी हाईकमान ने 22 बीजेपी नेताओं को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद केपी यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री मोहन यादव, यशपाल सिंह सिसोदिया, मंत्री कमल पटेल, जसपाल सिंह चावड़ा, शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, विधायक शरदेंदु तिवारी, गौरव रणदिवे, मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जीतू जिराती, मुकेश चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, बंशीलाल गुर्जर, गजेंद्र सिंह पटेल, राजेंद्र शुक्ल और रमेश मंदोला के नाम शामिल हैं।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Telangana Assembly Elections 2023
  • MP BJP leaders will campaign in Telangana
  • BJP star campaigner in Telangana
  • responsibility of campaigning to BJP leaders
  • तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  • तेलंगाना में प्रचार करेंगे एमपी बीजेपी नेता
  • तेलंगाना में बीजेपी स्टार प्रचारक
  • बीजेपी नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा