जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने की मांग, गरबा पंडाल में लगाए जाएं बायोमैट्रिक डिवाइस
Rahul Garhwal | Oct 12, 2023, 24:00 IST
जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने की मांग, गरबा पंडाल में लगाए जाएं बायोमैट्रिक डिवाइस
जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गरबा पंडाल में बायोमैट्रिक डिवाइस लगाने की मांग की।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. नवरात्रि के मौके पर जबलपुर में सजने वाले गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल खुलकर सामने आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसके लिए पुलिस और प्रशासन के सामने अनोखी मांग रखी है। गरबा पंडालों में बायोमैट्रिक डिवाइस लगाने की डिमांड रखी गई है।
गरबा आयोजन में सिर्फ हिंदुओं को प्रवेश की मांग
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल चाहता है कि जबलपुर में नवरात्र पर्व के दौरान होने वाले गरबा रास के आयोजनों में सिर्फ हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए बाकायदा लिखित में पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जा।
बायोमैट्रिक डिवाइस लगाने की मांग
VHP और बजरंग दल ने प्रशासन से आयोजकों को समझाइश देने और आयोजन स्थलों पर बायोमैट्रिक डिवाइस की व्यवस्था किए जाने की मांग की है ताकि पंडालों में प्रवेश करने वालों की वास्तविक पहचान उजागर हो सके। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा है कि नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा के आयोजनों में आने वालों के माथे पर तिलक लगाकर ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। अगर गैर धर्म के लोग प्रवेश करते हैं तो उनका गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाएगा, इसके अलावा उन्हें गंगाजल पिलाकर गरबा रास भी कराया जाएगा। इसके लिए आयोजन स्थलों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की न केवल तैनाती होगी बल्कि मातृशक्तियों को भी मुस्तैद रखा जाएगा।
गरबा आयोजनों में सामने आई थीं छेड़छाड़ की घटनाएं
संस्कारधानी कहलाने वाले जबलपुर में नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा के आयोजन होते हैं, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुड़ती है। विश्व हिंदू परिषद की मानें तो पिछले सालों में गरबा के आयोजनों में लव जिहाद और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसी को देखते हुए इस बार उन्होंने ये कदम उठाते हुए प्रशासन के सामने गैर हिंदू धर्म के लोगों का प्रवेश रोकने के लिए बायोमैट्रिक डिवाइस की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इधर पुलिस प्रशासन भी नवरात्र के पर्व को भव्यता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कवायद में जुट गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari