VHP पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी, बुर्का पहनी महिला ने गार्ड के पास छोड़ा पत्र
Jitendra Shrivastava | Jul 12, 2024, 20:51 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में VHP पदाधिकारी संतोष शर्मा को एक बार फिर धमकी भरा पत्र बुर्का पहनी हुई एक महिला ने उनकी बिल्डिंग के गार्ड को दिया है। संतोष शर्मा का कहना है कि उन्हें कितनी ही धमकी मिलती रहे, वह हिंदुत्व का काम करना नहीं छोड़ेंगे...
INDORE. इंदौर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है। एक बुर्का पहनकर आई महिला ने बिल्डिंग के गार्ड के पास यह धमकी भरा पत्र छोड़ा है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस धमकी भरे लेटर में हिंदी और उर्दू भाषा में लिखा हुआ है कि “तू बच नहीं पाएगा।” VHP के संतोष शर्मा ने इस मामले में तुकोगंज थाना में शिकायत की है।
दरअसल विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष शर्मा को आए दिन कई तरह से धमकियां मिलती है। एक बार फिर से उन्हें एक धमकी भरा पत्र बुर्का पहनी हुई एक महिला ने उनकी बिल्डिंग के गार्ड को सौंपा है। पूरे मामले में संतोष शर्मा का कहना है कि भले ही उन्हें कितनी धमकी मिलती रहे, वह हिंदुत्व का काम करना नहीं त्यागेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार और संगठन के लोगों को चिंता होती है जब ऐसी धमकियां मिलती हैं।
संतोष शर्मा के लिखे गए पत्र में घर वापसी का विषय भी लिखा है, जबकि घर वापसी मैंने नहीं करवाई थी उन्होंने खुद की थी। सनातन से प्रेरित होकर अगर कोई अपने घर आ रहा है तो हम उनकी पवित्रीकरण की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। इंदौर के तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने इस पूरे मामले में कहा कि एक बुर्का पहनी महिला ने संतोष शर्मा को धमकी भरा पत्र लिखा है। देर रात 1 बजे गार्ड के पास यह लेटर छोड़ा गया है। इस मामले में गार्ड से अब तक पूछताछ नहीं हुई है। जांच जारी है।
हिंदुत्व का काम करना नहीं छोड़ेंगे
देर रात 1 बजे गार्ड के पास छोड़ा लेटर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari