पैसा हो या राजनीति में दम हो, 5 लाख देकर लिया रेंजर का चार्ज, देवास के डिप्टी रेंजर का वीडियो हो रहा वायरल
Chandresh Sharma | Nov 21, 2023, 24:00 IST
पैसा हो या राजनीति में दम हो, 5 लाख देकर लिया रेंजर का चार्ज, देवास के डिप्टी रेंजर का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में खातेगांव रेंज के डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ खुले तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने वन मंत्री से लेकर दूर तक 5 लाख रुपए बांटे तब जाकर खातेगांव रेंजर का चार्ज लेकर आए हैं।
DEWAS. देवास में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक डिप्टी रेंजर का वीडियो काफी चर्चाओं में आ गया है। करीब 6.04 मिनट के इस वीडियो में खातेगांव रेंज के डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ खुले तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने वन मंत्री से लेकर दूर तक 5 लाख रुपए बांटे तब जाकर खातेगांव रेंजर का चार्ज लेकर आए हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही वन विभाग में हड़कंप है। जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है।
यह कह रहे वीडियो में
देवास जिले की खातेगांव रेंज की सब रेंज चंदपुरा में तालाब निर्माण के लिए नापजोख करने पहुंचे डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ का किसी ने वीडियो बनाया है। इसमें गौड़ कह रहे हैं कि आपके पास पैसा हो या फिर तुम्हारी राजनीति में दम हो। मेरी सुनो, मैंने रेंजर का चार्ज लेने के लिए नेतागिरी भरपेट लगाई। वन मंत्री से लेकर दूर तक सबको 5 लाख बांट दिए। तब जाकर रेंजर का चार्ज मिला।
अपने भ्रष्टाचार के भी पढ़े कसीदे
डिप्टी रेंजर वीडियो में यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने भ्रष्टाचार का भी बखान किया। वे कहते नजर आ रहे हैं कि रेंजर का चार्ज लेने के बाद 5 के 10 कर लिए। 30 बाई 50 का सिंगल मंजिल मकान दो मंजिला कर लिया, नई गाड़ी भी ले ली।
इधर जांच कमेटी गठित
इस मामले में डीएफओ पीके मिश्रा ने बताया कि उनके पास भी वीडियो आया था, जिसके बाद 3 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। जांच समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari