बेटे ने कराई विधायक पिता प्रीतम लोधी की किरकिरी... बताया कान का कच्चा

Marut raj | Apr 08, 2024, 19:55 IST
Share
Video of Dinesh Lodhi son of BJP MLA Pritam Lodhi goes viral on social media  द सूत्र
Video of Dinesh Lodhi son of BJP MLA Pritam Lodhi goes viral on social media द सूत्र

BJP MLA Pritam Lodhi के बेटे दिनेश का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिनेश ने ये दावा भी किया है कि पैसे लेकर बीजेपी में सदस्यता दिलाई जा रही है। अपने पिता के बारे में भी गलत बात बोली।

भोपाल. बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ( BJP MLA Pritam Lodhi ) अपने बेटे के कारण एक बार फिर परेशानी में आ गए हैं। उनके बेटे दिनेश लोधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे में दिनेश ने बीजेपी ज्वॉइन कर रहे नेताओं के बारे में भी लेन-देन की बात कही है। अपने विधायक पिता के बारे में गलत बात कही है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में दिनेश ने अपने पिता और विधायक प्रीतम लोधी के बारे में क्या कहा है।

पिता कान के कच्चे

इस वीडियो में दिनेश लोधी कहते हुए नजर आ रहा है कि एक माह में सब समस्याएं दूर कर दूंगा। कल जो कांग्रेस में थे, वे आज भाजपा में आकर खूब धन कमा रहे हैं। ये लोग 10-10 लाख रुपए में बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं। हरिभान और इंदल नाम के लोग पैसे लेकर सदस्यता दिला रहे हैं। मेरे पिताजी वैसे तो बहुत अच्छे हैं हैं, लेकिन कान के कच्चे हैं। सिलसिले दिनेश लोधी के पिता और पिछोर विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि दिनेश की आदतें बिगड़ गई हैं। वरना कोई अपने पिता के बारे में ऐसा कहेगा क्या?

पड़ोसियों को की थी कुचलने की कोशिश

ज्ञात हो कि इससे पहले विधायक पुत्र दिनेश लोधी ने बीते दिसंबर के आखिर में अपने पड़ोसियों को ही स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की थी। गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई थी। शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

Tags:
  • BJP MLA Pritam Lodhi
  • बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी
  • Pritam Lodhi
  • प्रीतम लोधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा