जबलपुर जेल के अंदर रुपए लेने का वीडियो वायरल, कैदियों के लिए रुपए पहुंचाने का उजागर हो रहा खेल

Jitendra Shrivastava | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर जेल के अंदर रुपए लेने का वीडियो वायरल, कैदियों के लिए रुपए पहुंचाने का उजागर हो रहा खेल
जबलपुर जेल के अंदर रुपए लेने का वीडियो वायरल, कैदियों के लिए रुपए पहुंचाने का उजागर हो रहा खेल

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक कैदी दूसरे कैदियों के परिजन से रुपए ले रहा है

नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार से एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक सजायाफ्ता कैदी पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है, पैसों के साथ ही एक पर्ची सहित नाम भी देते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है।

उजियार और नागेंद्र ले रहे थे रुपए

वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में 2 कैदियों को खुले जेल से बंद जेल में भेज दिया गया। केंद्रीय कारागार जबलपुर के उपाधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि इस वीडियो में दो कैदी नजर आ रहे थे जिनका नाम उजियार और नागेंद्र है। इन कैदियों को अच्छे व्यवहार के चलते खुली जेल में रखा गया था, जहां नागेंद्र जेल में बंद कैदियों के परिजनों से कपड़े लेकर जमा करने की ड्यूटी पर था।

नागेंद्र की सजा माफी भी रद्द कर दी गई

घटना का वीडियो सामने आने में बाद उजियार को खुली जेल से बंद जेल में भेज दिया गया है और नागेंद्र की होने वाली सजा माफी भी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि पहले भी जेल के अंदर बेल्ट में स्मेक की तस्करी करते जेल प्रहरी पकड़ा गया था, इस तरह की घटनाएं सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur
  • video of taking money in jail went viral
  • delivered money for prisoners
  • game inside the jail exposed
  • जबलपुर
  • जेल में रुपए लेते वीडियो वायरल
  • कैदियों के लिए रुपए पहुंचाए
  • जेल के अंदर का खेल उजागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा