मंत्री विजय शाह की अनर्गल बयानबाजी की गवाह विधायक उषा ठाकुर बोलीं- जुबान फिसल जाती है
Sanjay Gupta | Published:
vijay-shah-controversy-usha-thakur-support-indore
मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया था, जिससे भाजपा सरकार पर तीखा हमला हुआ।
देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को अपने बयान में आतंकवादियों की बहन बताने वाले और अनर्गल बयानबाजी करने वाले मप्र की बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह बुरी तरह उलझे हुए हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे पार्टी ने उनका बचाव शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अन्य नेताओं के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में चश्मदीद गवाह और पूर्व मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर ने मंत्री शाह का बचाव किया है।
खबर यह भी...मंत्री विजय शाह की टाइगर रिजर्व में चिकन पार्टी वाली फाइल बंद, जांच में नहीं निकला कोई दोषी
मां अहिल्या जन्म उत्सव समिति की बैठक के दौरान उषा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा की। पहले तो उन्होंने इन सवालों पर पल्ला झाड़ा और कहा कि हम समिति की बैठक में आए हैं, विषय पर रहें तो अच्छा रहेगा। लेकिन फिर सवालों के जवाब दिए।
सवाल- मंत्री शाह के बयान पर क्या कहेंगी आप
ठाकुर- जो होना था हो चुका।
सवाल- सेना को लेकर लगातार विवादित बयान आ रहे हैं
ठाकुर- देखिए इस बात को सभी भली भांति जानते हैं मंशा किसी की भी इस तरह की हो ही नहीं सकती है, कि इस तरह अनर्गल बयानबाजी करें। कई बार जुबान फिसल जाने के कारण ऐसी भ्रांति पैदा हो जाती है। हमें इस बात पर गंभीरता से विचार कर समझना होगा।
सवाल- पार्टी बोल रही है कि अब नेताओं को बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी
ठाकुर- यह अच्छी बात है। होना चाहिए, यदि अच्छा वक्ता बनना है और कुशलता प्राप्त करना है तो प्रशिक्षण निरंतर होना चाहिए, यह हर साल होना चाहिए और विषयवार होना चाहिए।
सवाल- कांग्रेस शाह का इस्तीफा मांग रही है
ठाकुर- कांग्रेस अपना काम करे, हमारा संगठन अपना काम करेगा।
सवाल- मंत्री शाह के बयान के दौरान आप भी वहां मौजूद थीं, क्या कहेंगी?
ठाकुर-मैंने पहले भी सभी से कहा है कि पूरे परिप्रेक्ष्य में इस बात को देखें और इस पर बात करें।
खबर यह भी...आरोपी मंत्री विजय शाह के नाम के आगे FIR से अब नहीं हटेगा श्री, टाइमिंग में भी हुआ खेल
इंदौर में महू के मानपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान 12 मई को यह कार्यक्रम हुआ था। इसमें केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी थीं, हालाँकि वह शाह के बयान के पहले कार्यक्रम से चली गई थीं। वहीं शाह के बयान के दौरान उषा ठाकुर और स्थानीय दर्जन भर नेता वहां मौजूद थे। शाह के बयान के दौरान ठाकुर हंसती रही और मंच पर मौजूद नेता जमकर तालियां बजाते रहे। वहीं मंच पर इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय महू, डॉ. भीमरवा आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि सदस्य पूंजालाल निनामा (इनकी पत्नी सोनम निनामा बाल अधिकार संरक्षण आयोग मप्र शासन में सदस्य हैं), महू के बीजेपी मंडल कोदिरया के अध्यक्ष महेश यादव, परशुराम मंडल महू के अध्यक्ष संजय मीणा यह सभी मौजूद थे। किसी भी नेता ने मंत्री को रोकने, टोकने की जरूरत नहीं समझी, बल्कि उनकी बातों पर मुस्कराते रहे और कुछ नेता जमकर तालियां पीटते रहे।
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | सोफिया कुरैशी न्यूज | Vijay Shah | उषा ठाकुर का बयान | BJP MLA Usha Thakur | Indore News | MP News
खबर यह भी...मंत्री विजय शाह की टाइगर रिजर्व में चिकन पार्टी वाली फाइल बंद, जांच में नहीं निकला कोई दोषी
यह बोलीं उषा ठाकुर
"जो होना था, हो चुका है..."
➡ कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के समय उषा ठाकुर मंच पर मुस्कुराती हुई नजर आईं। जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मंशा किसी की गलत नहीं थी और यह केवल जुबान फिसलने की वजह से हुआ। सभी लोग भली-भांति जानते हैं कि मंशा किसी की इस प्रकार… pic.twitter.com/CAEGcVTKCN
— TheSootr (@TheSootr) May 17, 2025
सवाल- मंत्री शाह के बयान पर क्या कहेंगी आप
ठाकुर- जो होना था हो चुका।
सवाल- सेना को लेकर लगातार विवादित बयान आ रहे हैं
ठाकुर- देखिए इस बात को सभी भली भांति जानते हैं मंशा किसी की भी इस तरह की हो ही नहीं सकती है, कि इस तरह अनर्गल बयानबाजी करें। कई बार जुबान फिसल जाने के कारण ऐसी भ्रांति पैदा हो जाती है। हमें इस बात पर गंभीरता से विचार कर समझना होगा।
सवाल- पार्टी बोल रही है कि अब नेताओं को बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी
ठाकुर- यह अच्छी बात है। होना चाहिए, यदि अच्छा वक्ता बनना है और कुशलता प्राप्त करना है तो प्रशिक्षण निरंतर होना चाहिए, यह हर साल होना चाहिए और विषयवार होना चाहिए।
सवाल- कांग्रेस शाह का इस्तीफा मांग रही है
ठाकुर- कांग्रेस अपना काम करे, हमारा संगठन अपना काम करेगा।
सवाल- मंत्री शाह के बयान के दौरान आप भी वहां मौजूद थीं, क्या कहेंगी?
ठाकुर-मैंने पहले भी सभी से कहा है कि पूरे परिप्रेक्ष्य में इस बात को देखें और इस पर बात करें।
खबर यह भी...आरोपी मंत्री विजय शाह के नाम के आगे FIR से अब नहीं हटेगा श्री, टाइमिंग में भी हुआ खेल
मंत्री की बयानबाजी के दौरान ठाकुर हंसती रही, बाकी ताली बजाते रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | सोफिया कुरैशी न्यूज | Vijay Shah | उषा ठाकुर का बयान | BJP MLA Usha Thakur | Indore News | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari