रतलाम में मंत्री विजय शाह के ध्वजारोहण का विरोध, महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Sandeep Kumar | Published:
Share
vijay-shah protest
vijay-shah protest

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रतलाम में मंत्री विजय शाह के ध्वजारोहण का विरोध किया। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और उनकी तस्वीरें जलाईं।

आमीन हुसैन@ रतलाम

रतलाम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा किए जाने वाले ध्वजारोहण का विरोध किया। मंत्री शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ महिलाओं ने शहीद चौक पर नारेबाजी की और मंत्री की तस्वीरें जलाईं।

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो मंत्री देश की बेटी का अपमान करता है, उसे ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। विरोध स्वरूप, महिला नेताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधी और काले गुब्बारे आसमान में छोड़े। साथ ही महिलाओं ने पोस्टर पर लिखा, "15 अगस्त शहीदों की याद का दिन है, मजाक उड़ाने वालों का नहीं।"

c9741fa2-5f5
c9741fa2-5f5


ये भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह मामले में आज SC में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी SIT, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान

महिला कांग्रेस का विरोध

महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी ने कहा, “हम राष्ट्रीय त्योहार का सम्मान करते हैं, लेकिन जिसने हमारी देश की बेटी का अपमान किया है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री शाह को ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। इस जगह कलेक्टर या अन्य किसी व्यक्ति से ध्वजारोहण कराया जाए।”

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने भी कहा, “प्रभारी मंत्री को रतलाम में नहीं आने दिया जाएगा। जिसने देश की बेटी का अपमान किया है, उसे इस्तीफा देना चाहिए।”

5cf27554-0b1
5cf27554-0b1


ये भी पढ़ें...कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

मंत्री विजय शाह का विवादित बयान

मंत्री विजय शाह ने 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया था। शाह ने कहा था, "उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।" इसके बाद उन्होंने कहा, "अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।"

शाह ने आगे कहा था, "देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर लिया जा सकता है।"

ये भी पढ़ें...कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ

कब हुआ था विवाद

यह विवाद उस समय बढ़ा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश विभाग के सचिव विक्रम मिसरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन और उससे संबंधित जानकारियां दे रहे थे। मंत्री शाह के बयान को लेकर यह मामला तूल पकड़ गया, और महिला कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • मंत्री विजय शाह
  • ध्वजारोहण
  • महिला कांग्रेस
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • कर्नल सोफिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर