सोफिया कुरैशी केस में क्या ऑनलाइन माफी से बच पाएंगे विजय शाह? आज होगी सुप्रीम सुनवाई
Aman Vaishnav | Jan 19, 2026, 09:05 IST
Aman vaishnav - 2026-01-19T084800.409
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में आज 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
News In Short
- कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में आज 19 जनवरी को सुप्रीम सुनवाई होगी।
- सुप्रीम कोर्ट ने उनकी ऑनलाइन माफी पर सख्त रुख अपनाया है।
- एसआईटी ने 27 गवाहों के बयान वाली रिपोर्ट सौंप दी है।
- हाई कोर्ट के आदेश को मंत्री ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी।
News In Detail
विजय शाह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पूरे मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट भी सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंप चुकी है।
इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की ऑनलाइन माफी पर कड़ा रुख दिखाया था। कोर्ट ने कहा था कि ऐसी माफी को कोर्ट के रिकॉर्ड में शामिल किया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी माना था कि ऑनलाइन माफी मांगने से मंत्री की नीयत पर सवाल उठते हैं।
अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। देखना होगा कि आज की सुनवाई में विजय शाह को राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ती हैं।
5eb094ba-ed3
ये है विजय शाह का सोफिया कुरैशी पर बयान
शाह के इस बयान ने पूरे देश में हंगामा मचाया। इसके कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई।
5ee28b73-edd
टाइमलाइन से समझें विजय शाह का पूरा मामला
- 11 मई 2025 को विजय शाह ने इंदौर के महू में आयोजित हलमा कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान दिया।
- 13 मई को माफी मांगने के बाद भाजपा संगठन ने फटकार लगाई थी।
- 14 मई को हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
- 14 मई की रात 11 बजे इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई।
- 15 मई को हाईकोर्ट ने FIR की भाषा पर नाराजगी जताई।
- 16 मई को हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।
- 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अगली तारीख 19 मई दी गई।
- 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और विजय शाह को फटकार लगाई। कोर्ट ने SIT को जांच के आदेश दिए।
- 19 मई को ही SIT का गठन हुआ, जिसमें सागर रेंज के तत्कालीन IG प्रमोद वर्मा, तत्कालीन SAF DIG कल्याण चक्रवर्ती और डिंडोरी SP वाहिनी सिंह शामिल थे।
- 20 मई को SIT ने जांच शुरू की और इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपना बेस कैम्प स्थापित किया।
- 21 मई को SIT की टीम महू के रायकुंडा गांव पहुंची, जहां विजय शाह ने अपना बयान दिया था।
- 28 मई को कई लोगों के बयान दर्ज करने के बाद SIT ने दस्तावेज तैयार कर इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया।
- 19 जुलाई को SIT ने विजय शाह को जबलपुर बुलाकर उनसे बयान दर्ज किया और 25 मिनट तक सवाल-जवाब किए।
Sootr Knowladge
09edfddc-ca7
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी एक बेहद बहादुर और सीनियर ऑफिसर हैं। इन्होंने अपनी लीडरशिप और संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशनों में अपनी खास पहचान बनाई है। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली सोफिया ने बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री करने के बाद 1999 में फौज जॉइन की थी। फिलहाल वो सिग्नल कोर में तैनात हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह उन्होंने मीडिया को जानकारी दी, उससे उनकी काफी चर्चा हुई। आज वो देश की उन तमाम युवा लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं जो सेना में जाकर पुरानी बंदिशों को तोड़ना चाहती हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
विजयवर्गीय के चुंबन वाले बयान का मंत्री विजय शाह ने किया समर्थन, पहले भी देश की बेटी पर दे चुके हैं विवादित बयान
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA