50 करोड़ और मंत्री पद ले लो... उमंग सिंघार के खुलासे से राजनीति गरमाई

Ravi Singh | Nov 08, 2024, 16:59 IST
Share
Umang Singhar
Umang Singhar

मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर विजयपुर और बुधनी में काफी गहमागहमी है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर कड़े आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव को लेकर विजयपुर और बुदनी में काफी गहमागहमी है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर कड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही उमंग सिंघार ने श्योपुर कलेक्टर पर सवाल उठाए हैं और चुनाव आयोग से उन्हें हटाने की मांग की है।

50 करोड़ लो और कैबिनेट मंत्री बन जाओ

उमंग सिंघार ने कहा है कि मुझे भी ऐसा ऑफर आया था। मुझे कहा गया था कि 50 करोड़ लो और कैबिनेट मंत्री बन जाओ। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीें किया। सिंघार बोले- मैंने खुद को नहीं बेचा। मैं समझता हूं कि जनता आपको चुनाव जितवाती है। आपके पास उनके प्रति जिम्मेदारी है। आपके पास उनके प्रति ईमानदारी है और जो बिक जाते हैं उनके प्रति भी। उन्हें कैसे बाहर किया जाता है, ये आप सब जानते हैं। ये बात जगजाहिर है कि फैसले लेने में जनता से बड़ा कोई नहीं है।

पूरी तरह से निरंकुश है सरकार

इसके बाद उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार पूरी तरह से निरंकुश है। हमने कई बड़े घोटालों में आवाज उठाई लेकिन सरकार की तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। नर्सिंग घोटाला हो या अन्य भ्रष्टाचार घोटाले, सरकार पूरी तरह से मौन हो गई है। इसलिए हम इसे मौन सरकार कहते हैं, मोहन सरकार नहीं। यह सरकार राज्य की होते हुए भी केंद्र से चल रही है। यह सरकार डरी हुई है। उमंग सिंघार ने कहा कि वह नहीं चाहते कि ये सारे घोटाले जनता के सामने उजागर हों, लेकिन हमने हमेशा मुद्दे उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। आप भी जानते हैं कि इस सरकार में लोकतंत्र सिर्फ नाम का है। सरकार में सिर्फ हिटलरशाही और मनमानी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस के निशाने पर श्योपुर कलेक्टर, हेमंत कटारे ने लिखी चिट्ठी

निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर उमंग सिंघार बोले-हाईकोर्ट जाएंगे

रामनिवास रावत पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि रामनिवास रावत भाजपा में शामिल क्यों हुए हैं। सिंघार ने कहा कि जिस तरह से वे कर्ज में डूबे हुए थे, उनका कारोबार बंद था, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने अपने फायदे के लिए जनता का भरोसा बेच दिया। निश्चित तौर पर जनता समझती है कि जो बिकाऊ है, वह टिकाऊ नहीं होता। इसलिए मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर जनता उन्हें घर भेज देगी।

विजयपुर में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए SDM उदयवीर सिंह

कलेक्टर रावत को चुनाव जिताने आए

सिंघार ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया गया। उमंग सिंघार ने कहा कि जो व्यक्ति अभी वहां कलेक्टर बना है वो गरीबों को उनकी जगह दिखाने की बात करता है और ये कलेक्टर कहां से आ गया? वो वन विभाग का उपसचिव था और वन विभाग का मंत्री रामनिवास जी है तो इन दोनों का क्या रिश्ता है, ये तो वही बताएंगे। क्या कलेक्टर रामनिवास रावत को चुनाव जिताने आए हैं, हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि कलेक्टर को तुरंत वहां से हटाया जाए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR

किशोर कन्याल का विवादों से नाता

श्योपुर कलेक्टर किशोर कन्याल का विवादों से नाता रहा है। शाजापुर में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने ड्राइवरों की स्थिति को लेकर बात कही थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें हटा दिया था। कलेक्टरी छोड़ने के बाद वे वन विभाग में उप सचिव थे। उपचुनाव से कुछ महीने पहले उन्हें श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वन विभाग के मंत्री रामनिवास रावत हैं। इसे लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • किशोर कन्याल
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • Umang Singhar
  • उमंग सिंघार
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा