अनोखा दिखा विजयवर्गीय का अंदाज, हंगामे के बीच बजट पेश कर रहे डिप्टी सीएम देवड़ा दिखें असहज

Sanjay Sharma | Jul 03, 2024, 16:13 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-03T154442.552
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-03T154442.552

मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग को लेकर लगातार हो रही नारेबाजी से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी असहज हो रहे थे। यह देख विजयवर्गीय का भी मूड बदल गया।

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन जब कांग्रेस हंगामा कर रही थी तब सरकार के प्रवक्ता और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अलग ही अंदाज में दिखे। वित्त मंत्री जब बजट पेश कर रहे थे तब कांग्रेस विधायक आसन छोड़कर आसंदी के नजदीक पहुंच गए। मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग को लेकर लगातार हो रही नारेबाजी से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी असहज हो रहे थे। यह देख विजयवर्गीय का भी मूड बदल गया।

जब जब बजट में योजनाओं के लिए राशि के आवंटन की बात आती विजयवर्गीय अपने अनोखे अंदाज में उपमुख्यमंत्री का समर्थन करते। इस दौरान सत्र के लिए साढ़े 3 लाख करोड़ से ज्यादा राशि के बजट के प्रावधान पर उन्होंने कहा, छा गई मोहन सरकार। इसके बाद जब शिक्षा के लिए बड़े बजट का उल्लेख होने पर उन्होंने कहा क्या, बात है, बहुत बहुत बधाई। वहीं जैसे ही मंत्री देवड़ा ने उद्योग नीति, राम वन गमन पथ, श्रीकृष्ण पाथेय के लिए बजट प्रावधान पढ़ा, विजयवर्गीय ने महाकाल राजा की जय बोला तो सत्ता पक्ष के सभी मंत्री और विधायकों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई और एक दूसरे की ओर देखते हुए वे मेज थपथपाते हुए देवड़ा का समर्थन करने लगे।

कांग्रेस विधायकों का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायक नरसिंह घोटाले की जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक आसंदी के नजदीक पहुंच गए, और वहीं धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस के हंगामे के बीच बजट भाषण पेश किया गया। लगाते मांग के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार साथी विधायकों के साथ सदन से वॉक आउट कर गए।

सिंगार ने सरकार पर बोला हमला

वॉकआउट के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा नर्सिंग घोटाला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें विधानसभा की समिति बनाकर जांच की मांग कांग्रेस कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। जब यह घोटाला हुआ तब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग थे। उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। हम जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। वहीं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा अच्छे कामों में रोड़ा अटकाना कांग्रेस की आदत है। जब उनकी मांग पर विधानसभा में एक दिन पहले ही चर्चा कराई जा चुकी है तो इस हंगामे की जरूरत ही नही है। कांग्रेस विधायक बिना तथ्यों के हंगामा कर रही है।

कांग्रेस के साथ कदमताल करते रहे डोडियार

बीएपी से चुनाव लड़कर विधायक बने कमलेश्वर डोडियार बुधवार को नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के साथ नजर आए। डोडियार भी हंगामे में कांग्रेस विधायकों के सुर में सुर मिलाते हुए आसंदी के नजदीक पहुंचे और वहां धरने पर भी बैठे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • जगदीश देवड़ा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान
  • उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा