विजयवर्गीय को मालवा, नरोत्तम चंबल के बनेंगे क्लस्टर प्रभारी! BJP के लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज की दिल्ली में बैठक
Jitendra Shrivastava | Jan 16, 2024, 16:33 IST
विजयवर्गीय को मालवा, नरोत्तम चंबल के बनेंगे क्लस्टर प्रभारी! BJP के लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज की दिल्ली में बैठक
मंगलवार, 16 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।
BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज मंगलवार, 16 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। ये बैठक क्लस्टर प्रभारियों के साथ होगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को 7 क्लस्टरों को बांटा गया है। ऐसे में एमपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए वीडी शर्मा दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
बैठक के बाद हो सकता है क्लस्टरों के नाम का ऐलान
बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी है। दिल्ली में मंगलवार को लोकसभा कलस्टर की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, भूपेन्द्र सिंह, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा शामिल होंगे।
इनको मिल सकती है जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कलस्टर प्रभारियों को रणनीति बताएंगे। आज औपचारिक तौर पर मप्र की 29 लोकसभा सीटों को मिलाकर बनाए गए 7 कलस्टर के प्रभारियों के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, ग्वालियर संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, भोपाल संभाग का विश्वास सारंग, जबलपुर संभाग से प्रहलाद पटेल, इंदौर संभाग से कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन संभाग से जगदीश देवड़ा, रीवा-शहडोल संभाग से राजेंद्र शुक्ला को क्लस्टर प्रभारी बनाया जा सकता है। बता दें कि इस बैठक के बाद पार्टी आधिकारिक नियुक्ति भी कर सकती है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari