विक्रम यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा आंसर शीट कोडिंग, NSUI ने लगाए रिजल्ट में धांधली के आरोप

Sandeep Kumar | Jun 07, 2025, 20:02 IST
Share
vikram-university
vikram-university

विक्रम विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा गोपनीय विभाग में आंसर शीट्स की कोडिंग करने का मामला सामने आया है। इस पर NSUI ने रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाया है।

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो छात्र यूनिवर्सिटी की गोपनीय शाखा में आंसर शीट्स पर कोडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो NSUI छात्र नेता बबलू खींची ने बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में कुलपति अर्पण भारद्वाज भी मौके पर मौजूद हैं और छात्र नेता से तीखी बहस कर रहे हैं।

कुलपति ने खुद का किया बचाव

कुलपति अर्पण भारद्वाज ने वीडियो सामने आने के बाद अपना बचाव किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को विजिट के तौर पर गोपनीय विभाग में बुलाया गया था। उनका उद्देश्य था कि छात्र कार्यप्रणाली को समझ सकें। कुलपति के अनुसार यह कदम कर्मचारियों की कमी के कारण उठाया गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग आंसर शीट्स से संबंधित नहीं था। कुलपति ने कहा कि इसमें कोई धांधली नहीं हुई। छात्रों को केवल विभाग का कार्य देखने के लिए बुलाया गया था।

ये खबर भी पढ़िए... विक्रम यूनिवर्सिटी के नए झोल ने मचाई खलबली, इतनी छात्राओं को एक विषय में जीरो मार्क्स

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग अब भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों पर

परीक्षा परिणाम पर उठ रहे सवाल

NSUI के छात्र नेता बबलू खींची ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गोपनीय विभाग में छात्रों को काम करने की अनुमति कैसे दी गई? खींची ने आरोप लगाया कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता को चुनौती देता है। उनका कहना था कि छात्रों को इस प्रक्रिया में शामिल करना निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोडिंग प्रक्रिया से परीक्षा परिणाम पर संदेह हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट, पुलिस और अस्पताल अब एक ही पोर्टल पर

क्या होती है कोडिंग प्रक्रिया?

आमतौर पर, विश्वविद्यालयों में परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को गोपनीय विभाग में भेजा जाता है। वहां, इन उत्तरपुस्तिकाओं को बंडल कर एक अन्य सेंटर पर भेजने के लिए तैयार किया जाता है, और बंडल पर एक कोड डाला जाता है। यह कोडिंग प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि उत्तरपुस्तिकाओं की पहचान छिपी रहती है और उनका मूल्यांकन निष्पक्षता से किया जा सके। लेकिन छात्रों के इस तरह से बंडल और कोडिंग करने से यह सवाल उठता है कि क्या इस प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हो सकती है, और क्या इससे परीक्षा परिणाम पर असर पड़ेगा?

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • विक्रम विश्वविद्यालय
  • आंसर शीट
  • विक्रम यूनिवर्सिटी
  • nsui
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा