मंच पर बैठे थे सीएम मोहन, चीफ जस्टिस कैत बोले- पावर को सिर पर चढ़ा लिया तो...

Raj Singh | Mar 02, 2025, 08:36 IST
Share
suresh kumar laith
suresh kumar laith

मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने न्याय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि जजों के पदों की संख्या बढ़ाने की सिफारिश की है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम जज, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री, सभी पदों पर काम करते हैं। लेकिन इसके बाद हम एक आम आदमी की तरह होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पावर का उपयोग समाज के हित में करना चाहिए, न कि इसे सिर पर चढ़ाना चाहिए। यदि पावर सिर पर चढ़ जाती है तो यह एक गंभीर समस्या बन सकती है, खासकर रिटायरमेंट के बाद।

4 लाख 64 हजार से अधिक केस लंबित

जस्टिस कैत ने न्यायिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता की बात भी की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हाईकोर्ट में 4 लाख 64 हजार से अधिक केस लंबित हैं। जजों की संख्या कम है, जबकि हाईकोर्ट में 53 जजों के पद हैं, लेकिन फिलहाल 34 जज कार्यरत हैं। इस स्थिति को देखते हुए मैंने जजों के पदों की संख्या बढ़ाने की सिफारिश की है।

विक्रमोत्सव 2025 में न्याय पर विचार

उज्जैन में चल रहे विक्रमोत्सव 2025 के दौरान शनिवार ( 1 मार्च ) को आयोजित विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम में चीफ जस्टिस कैत ने यह बात कही। इस समागम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि लंबित मामलों को देखते हुए जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक भेजा जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें... हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने दिव्यांग बच्चों की फ्लाइट का सपना हकीकत में बदला

विक्रमादित्य का शासन और न्याय व्यवस्था

मुख्य न्यायाधीश ने विक्रमादित्य के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि विक्रमादित्य का सिंहासन चारों ओर से मिट्टी का बना था। वह सिंहासन पर बैठकर न्याय करते थे, लेकिन जब वह सिंहासन से उतरते थे, तो वह एक आम आदमी होते थे। यह दिखाता है कि सत्ता का उपयोग कैसे समाज के भले के लिए किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

वहीं इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था का आरंभ वैदिक काल में हुआ था। सम्राट विक्रमादित्य के समय में यह प्रणाली और मजबूत हुई। विक्रमादित्य का शासन न्याय, प्रशासनिक दक्षता और सामाजिक समरसता पर आधारित था। उनके शासन का आदर्श आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने उज्जैन को सम्राट विक्रमादित्य की भूमि के रूप में सम्मानित किया और उनके अदम्य पराक्रम को सराहा।

ये भी खबर पढ़ें... जस्टिस सुरेश कुमार कैत होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस: जानिए उनका अब तक का सफर

सम्राट विक्रमादित्य के न्यायिक आदर्श आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने जो न्यायिक व्यवस्था बनाई, वह न केवल एक विधिक प्रक्रिया थी, बल्कि समाज के नैतिक दायित्वों को भी ध्यान में रखते हुए एक सशक्त प्रणाली थी। यह आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • MP
  • मोहन यादव
  • उज्जैन समाचार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती