राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराया, विनेश अवॉर्ड लौटाएंगी, आरबीआई को उड़ाने की धमकी, मंगलवार की बड़ी खबरें

The Sootr | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराया, विनेश अवॉर्ड लौटाएंगी, आरबीआई को उड़ाने की धमकी, मंगलवार की बड़ी खबरें
राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराया, विनेश अवॉर्ड लौटाएंगी, आरबीआई को उड़ाने की धमकी, मंगलवार की बड़ी खबरें

सीपीआई (एम) ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। विनेश खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाएंगी।

BHOPAL. सीपीआई (एम) ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। विनेश खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाएंगी।आरबीआई, बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंगलवार दिनभर की खबरें....

इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट

दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित इजराइली एम्बेसी के करीब मंगलवार को ब्लास्ट की सूचना मिली। फायर सर्विस और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एम्बेसी के पीछे खाली प्लाट पर धमाके की आवाज आई थी। धमाका किस ऑब्जेक्ट से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

कम्यूनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया

सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। पार्टी ने कहा है कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद से जुड़ा मामला है, इसलिए निमंत्रण मिलने के बावजूद वह समारोह में शामिल नहीं होंगे।

बीजेपी ढाई करोड़ लोगों को ले जाएगी अयोध्या

बीजेपी ने 22 जनवरी के बाद से 2.5 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी के सभी सांसद-विधायकों को सौंपी गई है।

कोहरा: एमपी सहित 6 राज्यों में विजिबिलिटी जीरो

मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। एमपी, यूपी, दिल्ली सहित 15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भोपाल में बताया कि आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और प्रभारी काम करते रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में अब नए सिरे से नियुक्तियां होगी।

आरबीआई, बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सहित कई प्रमुख बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मुंबई में 11 अलग-अलग स्थानों पर बम रखने की धमकी के साथ आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस्तीफा मांगा है।

50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती रद्द

राजस्थान की सीएम भजनलाल शर्मा सरकार ने 50 हजार पदों पर होने वाली महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती को रद्द कर दिया है। इससे पहले सोमवार को राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद किया गया था।

विनेश खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाएंगी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के विवाद में रेसलर विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि हमारे मेडल्स-अवॉर्ड्स को 15 रुपए का बताया जा रहा है। अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है।

एमपी में फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर

एमपी के आगर मालवा जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र में चार लोगों द्वारा एक बैल की जान लेने के मामले में आरोपी राहुल गुर्जर, सोनू खान, दुर्गा शंकर गुर्जर, रजाक मोहम्मद के घर पर बुलडोजर मंगलवार को चला। आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। तहसीलदार प्रेम नारायण परमार को भी हटा दिया है।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • MP Congress
  • CONGRESS
  • जीतू पटवारी
  • राजस्थान सीएम
  • सीएम भजनलाल
  • Tuesday
  • rajsthan cm
  • rajshthan government
  • कांग्रेस एमपी
  • भंवर जितेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा