इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान शुरू, रिजल्ट देर रात तक, अध्यक्ष, सचिव पद के लिए तीन-तीन दावेदार
Pratibha Rana | Nov 22, 2023, 24:00 IST
इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान शुरू, रिजल्ट देर रात तक, अध्यक्ष, सचिव पद के लिए तीन-तीन दावेदार
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।
संजय गुप्ता, INDORE. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव के लिए बुधवार सुबह (22 नवंबर) 11 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग के लिए समय शाम 5 बजे तक रहेगा और इसके बाद काउंटिंग होगी। रिजल्ट रात 11 बजे तक संभावित है। खासकर प्रमुख पदों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। इस बार चुनाव का वैसा प्रचार नहीं हो सका जो हर साल होता था। कारण चुनाव था और त्योहार के चलते भी बीते सप्ताह कोर्ट बंद रही। सोमवार से ही प्रचार शुरू हो सका था। चुनाव में कुल 1807 मतदाता रजिस्टर्ड है।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वर्ष 2002 से पहले तक वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ती थी। बैठक में ही कार्यकारिणी तय हो जाती थी। ‘वन बार वन वोट’ की व्यवस्था होने के बाद वकील अब दोनों संगठनों में सदस्य तो हैं, लेकिन वोट या तो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में देते हैं या इंदौर अभिभाषक संघ में। यही वजह है कि हाई कोर्ट बार में 3500 से ज्यादा सदस्य होने के बाद भी वोटिंग का अधिकार केवल 1807 को ही है।
इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव भी कराए जाना हैं। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के दावेदारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है, लेकिन चुनाव की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है। कई वकीलों ने अभिभाषक संघ को पत्र भी लिखा है।
कौन किस पद पर दावेदार
- अध्यक्ष पद- अमरसिंह राठौर, रितेश ईनानी , पवन जोशी
- उपाध्यक्ष पद- यशपाल राठौर, विश्वेष पलसीकर, सीपी पुरोहित, राजेंद्रसिंह सूर्यवंशी
- सचिव पद - संजय करंजवाला, मनीष गड़कर, भुवन गौतम
- सहसचिव पद- संजय सैनी, मधुसूदन यादव, आशुतोष शर्मा, अर्चना जड़िया, शशांक शर्मा, हर्षित शर्मा
कार्यकारिणी 5 पद
- हार्दिक माहेश्वरी
- कीर्ति अग्रवाल
- विशाल सोनी
- प्रभात पांडेय
- तेजस व्यास
- सौरभकुमार जैन
- अरुण सिंह चौहान
- निशा जायसवाल
- धर्मेंद्र साहू
2002 के पहले तक वोटिंग नहीं होती थी
जिला कोर्ट में तारीख तय नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari