इंदौर की नौ सीटों पर एक फीसदी बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, 73.75 फीसदी ने डाले वोट, लाड़ली बहनों की वोटिंग 71.88 फीसदी

Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर की नौ सीटों पर एक फीसदी बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, 73.75 फीसदी ने डाले वोट, लाड़ली बहनों की वोटिंग 71.88 फीसदी
इंदौर की नौ सीटों पर एक फीसदी बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, 73.75 फीसदी ने डाले वोट, लाड़ली बहनों की वोटिंग 71.88 फीसदी

वहीं महिलाओं यानि लाड़ली बहनाओं की वोटिंग प्रतिशत 71.88 फीसदी (9.79 लाख) रहा जो बीते चुनाव से करीब दो फीसदी ज्यादा है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की नौ विधानसभा सीटें के लिए वोटिंग 73.75 फीसदी वोटिंग हुई है, जो बीते चुनाव 2018 के 72.84 फीसदी वोटिंग से 0.91 फीसदी अधिक है। हालांकि, देर रात दस्तावेज मिलान के बाद वोटिंग प्रतिशत में 0.50 प्रतिशत का बदलाव संभावित है। वहीं महिलाओं यानि लाड़ली बहनाओं की वोटिंग प्रतिशत 71.88 फीसदी (9.79 लाख) रहा जो बीते चुनाव से करीब दो फीसदी ज्यादा है। वहीं पुरुषों की वोटिंग प्रतिशत 75.59 (10.52 लाख) फीसदी हुई। जिले के 20.32 लाख मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि कुल मतदाता 27.55 लाख हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि लोकतंत्र के त्योहार में जनता ने अच्छी भागीदारी की है, जिससे वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है। चुनाव में सभी ने सहयोग किया।

इंदौर की सभी सीटों पर इस तरह रही वोटिंग

  • देपालपुर- 82.42 फीसदी, पुरुष- 84.83 और महिला- 79.97 (साल 2018 में 82.55 फीसदी)
  • इंदौर एक- 72.08 फीसदी, पुरुष- 73.53, महिला- 70.58 फीसदी ( साल 2018 में 69.26 फीसदी)
  • इंदौर दो- 67.37 फीसदी, पुरुष- 68.07 और महिला- 66.65 फीसदी (साल 2018 में 64.85 फीसदी)
  • इंदौर तीन- 71.24 फीसदी, पुरुष- 73.47 और महिला- 69.01 फीसदी (साल 2018 में 70.44 फीसदी)
  • इंदौर चार- 72.28 फीसदी, पुरुष- 75.19 और महिला- 69.37 फीसदी (साल 2018 में 67.75 फीसदी)
  • इंदौर पांच- 67.90 फीसदी, पुरुष- 69.55 और महिला- 66.22 फीसदी (साल 2018 में 65.67 फीसदी)
  • महू- 77.35 फीसदी, पुरुष- 79.07 और महिला- 75.58 फीसदी (साल 2018 में 79.42 फीसदी)
  • राऊ- 75.98 फीसदी, पुरुष- 77.33 और महिला- 74.60 फीसदी (साल 2018 में 74.63 फीसदी)
  • सांवेर -80.23 फीसदी, पुरुष- 83.18, महिला- 77.19 फीसदी (साल 2018 में 80.97 फीसदी
  • कुल- 73.45 फीसदी, पुरुष- 75.59 और महिला- 71.88 फीसदी (साल 2018 में 72.84 फीसदी)
जिले के 27.55 लाख में से 20.32 लाख ने डाले वोट

इंदौर में रजिस्टर्ड 27 लाख 55 हजार 433 मतदाता है। इसमे से 20 लाख 32 हजार 266 ने वोट डाले। पुरुष मतदाता 13.92 लाख है इसमें से 10.52 लाख ने वोट डाले। वहीं महिला मतदाता 13.62 लाख है, इसमें से 9.79 लाख ने वोट डाले।

वहीं चुनाव आयोग सीईओ द्वारा जारी वोटिंग प्रतिशत इंदौर में 70.54 फीसदी बताया गया। हालांकि, माना जा रहा है कि इंदौर जिला प्रशासन द्वारा जारी ही डेटा माना जाएगा, क्योंकि यह अपडेट कर चुनाव आयोग को जानकारी पूरी भेजेंगे, जिससे देर रात तक वहां भी अपडेट किया जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • Indore
  • voting percentage increased by one percent on nine seats
  • 73.75 percent casted votes
  • voting of beloved sisters was 71.88 percent
  • नौ सीटों पर एक फीसदी बढ़ा वोटिंग प्रतिशत
  • 73.75 फीसदी ने डाले वोट
  • लाड़ली बहनों की वोटिंग 71.88 फीसदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा